Friday, February 13, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 51 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, 464 वाहन जब्त, होटल-लॉज में पुलिस ने दी दबिश

दुर्ग जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 51 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, 464 वाहन जब्त, होटल-लॉज में पुलिस ने दी दबिश

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 लोगों को पकड़ा। जिन्हें चेतावनी और चालानी कार्रवाई करके छोड़ा गया। वहीं पुलिस ने 464 वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि SSP विजय अग्रवाल ने जिले में पुलिसिंग को सख्त करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में देर रात तक चेङ्क्षकग अभियान चलाया।

cg prime news

दुर्ग जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 51 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, 464 वाहन जब्त, होटल-लॉज में पुलिस ने दी दबिश

चलाया गया चेकिंग अभियान

पुलिस ने बताया कि असामाजिक तत्वों के विरूद्ध 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। वहीं दुर्ग जिले में अड्डे बाजों की चेकिंग, संदिग्ध स्थलों की चेकिंग, एमसीपी लगाकर वाहनों की चेकिंग, दुपहिया वाहन में 3 सवारी के विरूद्ध, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। चौक-चौराहों पर विजिबल पुलिसिंग के लिए अभियान चलाया गया।

51 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

इस अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ के साथ अभियान के चेकिंग किया गया। अभियान के तहत 5 असामाजिक तत्वों के विरूद्ध 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई, खुले एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वाले 51 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई की गई। वहीं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 464 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी।

लॉज में भी चेकिंग किया

पुलिस ने संदिग्ध एवं सुनसान इलाकों की चेकिंग की। साथ ही क्षेत्र के होटल, लॉज की चेकिंग कर यहां रूके व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया। इनके दस्तावेजों की जांच की गयी। होटल, लॉज के रजिस्टर चेक किए गए। होटल एवं लॉज संचालकों को प्रत्येक व्यक्तियों के वर्तमान, स्थायी पता, आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर दर्ज किए जाने एवं संबंधित थाना/चौकी में इसकी सूचना दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

You may also like