Wednesday, June 24, 2026
Home » Blog » शिव महापुराण कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 35 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

शिव महापुराण कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 35 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

by CG Prime News
0 comments

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला में बड़ा सड़क हादसा हो गया। शिव महापुराण कथा में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में 30 से 35 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे में दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण घायल हो गये, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोरिया एवं पकरीकछार क्षेत्र से 30-35 ग्रामीण पिकअप में सवार होकर शिव महापुराण कथा सुनने  के लिए मयाली जा रहे थे। भी हर्राडांड़ के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस और एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी। पुलिस के आते ही ग्रामीणों ने घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें सीएचसी कुनकुरी में भर्ती कराया।

5 की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में 35 लोग सवार थे। इस हादसे में में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि वाहन में बच्चे, महिला और पुरूष सवार थे। फिलहाल हादसे का कारण क्या था, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

You may also like