Friday, May 15, 2026
Home » Blog » सोशल मीडिया में तीनों दोस्त ने डाला एक साथ फोटो फिर हो गए लापता, जब मिलीं लाशें तो फट गया परिजनों का कलेजा

सोशल मीडिया में तीनों दोस्त ने डाला एक साथ फोटो फिर हो गए लापता, जब मिलीं लाशें तो फट गया परिजनों का कलेजा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@कोरबा. कोरबा में तीन दिन से लापता हुए तीन दोस्तों में से दो का शव नदी में मिल गया है। गुरुवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान 27 साल के सागर चौधरी का शव हसदेव नदी में जलकुंभी के नीचे फंसा मिला। वहीं 19 साल के बजरंग प्रसाद का शव हसदेव नदी में करीब 2 किलोमीटर दूर मिला। इनमें आशुतोष और बजरंग सीएसईबी कर्मी के बेटे हैं। अब भी एक युवक की तलाश जारी है। सोमवार सुबह 11 बजे तीनों दोस्त हसदेव नदी में नहाने आए हुए थे। उसके बाद से वे लापता थे।

सीसीटीवी फुटेज में आए नजर
सोमवार सुबह से निकले तीनों दोस्त जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो उनके परिजन पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाशने पर सोमवार को ही सवा 5 बजे तीनों बाइक से जाते हुए सीएसईबी मुख्य गेट के पास दिखे थे।

ऐसे नदी किनारे पहुंची पुलिस
सीसीटीवी कैमरे के बाद पुलिस ने तीनों दोस्तों के मोबाइल लोकेशन भी चेक किए। इसके आधार पर पुलिस हसदेव नदी के तट पर पहुंची। यहां उनके चप्पल-जूते, कपड़े, मोबाइल और बाइक नदी किनारे मिले थे। परिजनों ने भी कपड़े और जूतों से युवकों की पहचान की।

परिजनों को नहीं थी नदी में जाने की जानकारी
परिजनों ने बताया कि, आशुतोष सोनिकर आईटीआई कॉलेज का छात्र है। वहीं बजरंग प्रसाद और सागर चौधरी ईवीपीजी कॉलेज के छात्र हैं। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक किन परिस्थितियों में नदी किनारे पहुंचे हैं, उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं इस मामले में दर्री पुलिस न ेबताया कि तीनों दोस्तों ने लापता होने से पहले सोशल मीडिया पर एक साथ बैठे फोटो शेयर की थी। पुलिस ने आशंका जाहिर की थी कि तीनों युवक नदी में बह गए हैं। इनमें से 2 के शव मिले हैं।

You may also like