Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » NSUI शहर अध्यक्ष की दादागिरी, दुर्ग जिला अस्पताल के डॉक्टर को पार्किंग पर लोहे की छड़ और पत्थरों से पीटा, अधमरा छोड़कर हुआ फरार

NSUI शहर अध्यक्ष की दादागिरी, दुर्ग जिला अस्पताल के डॉक्टर को पार्किंग पर लोहे की छड़ और पत्थरों से पीटा, अधमरा छोड़कर हुआ फरार

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई. दुर्ग जिला अस्पताल में एक डॉक्टर की पार्किंग विवाद को लेकर एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष सोनू साहू ने सार्थियों के साथ मिलकर लोहे की छड़, पत्थर, ईंट से बेदम पिटाई कर दी। इसके बाद डॉक्टर को अधमरा हालत में छोड़कर सभी फरार हो गए। घायल डॉक्टर जयंत चंद्राकर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें अंदरूनी चोटें लगी हैं। पुलिस ने सोनू साहू और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी एनएसयूआई नेता सोनू और उसका एक साथी फरार हैं। वहीं पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

दुर्ग कोतवाली टीआई राजेश बागड़े ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात 9.45 बजे जिला अस्पताल के साइकिल स्टैंड एमसीएच बिल्डिंग के समाने की है। डॉ. जयंत चंद्राकर (28 वर्ष) अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ की पढ़ाई भी कर रहे हैं। रात 9 से सुबह 9 बजे तक अस्पताल के शिशु वार्ड में में इमरजेंसी ड्यूटी लगी थी। वह घर से खाना खाने के बाद बाइक से ड्यूटी करने जिला अस्पताल पहुंचे। बाइक को स्टाफ पार्किंग के पास एमसीएच बिल्डिंग के अंदर खड़ी कर रहा था। तभी सभी आरोपी पहुंचे और उन्हें घेर लिया। इसके बाद जमकर धुनाई कर दी। घायल डॉ. जयंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि मारपीट से अंदरुनी चोट आई है। उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी सोनू, अमन, राहूल यादव, जलाउद्दीन उर्फ गटटू पठान, योगेश साहू उर्फ लक्की, ओम प्रकाश साहू उर्फ आकाश, रूस्तम नेताम समेत अन्य के खिलाफ धारा 147, 186, 294, 323, 353, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

स्टाफ स्टैंड पर गाड़ी खड़ी करते समय डॉक्टर स्टाफ बताने के बावजूद की मारपीट

पुलिस ने बताया कि सोनू और अमन दुबे एक राय होकर स्टाफ स्टैंड पर खड़े डॉ. जयंत के पास पहुंचे। रंगदारी दिखाते हुए कहा कि गाड़ी यहां कैसे खड़ी कर रहा है। जयंत ने कहा कि मैं डॉ. जयंत चंद्राकर हूं। अभी रात में ड्यूटी है। इतने में सोनू और अमन ने कहा कि तू डॉक्टर है। बहुत अकड़ दिखा रहा है। जयंत कुछ बोलते इतने में गालियां देते हुए सभी मिलकर उनकी धुनाई करने लगे। सोनू मुक्के में पहने हुए लोहे की चेन से वार करने लगा। अमन और अन्य ने ईंट, पत्थर और लोहे की छड़ से बेदम पिटाई की। इसके बाद जयंत का बाल पकड़कर खींचते हुए कंपाउंड से बाहर स्टैंड में ले गए। इसके बाद सभी मिलकर फिर ताबड़तोड़ धुनाई करने लगे। जयंत को गंभीर चोट आई। उसके कपड़े फाड़ दिए। यह भी बोला कि पुलिस में जाकर शिकायत कर दे, उसने जान से मारने की धमकी दी है।

सोनू ने कहा-मैं बहुत बड़ा नेता हूं

पुलिस ने बताया कि जयंत ने शिकायत में यह भी बताया है कि उसे सोनू साहू ने कहा कि सरकार उसकी है। अपने आपको बहुत बड़ा नेता भी बताया। कहा कि जान से भी मरवा सकता हूं। जयंत के सिर, पीठ, पैर और जांघ में चोटें आई है। जिला अस्पताल में स्टैंड संचालक दादागिरी के साथ गैंग का भी संचालन करते है। इसमें उनका पूरा गैंग कार्य में मौजूद रहता है। जो भी डॉक्टर विरोध करते हैं उसके साथ मारपीट, गाली गलौज और यहां तक जान से मारने की धमकी तक दी जाती है।

You may also like

Leave a Comment