Sunday, December 14, 2025
Home » Blog » रिसाली निगम के नवनियुक्त सात एल्डमेन ने लिया शपथ, कार्यक्रम में शामिल हुए गृहमंत्री दी लाखों के विकास कार्य की सौगात

रिसाली निगम के नवनियुक्त सात एल्डमेन ने लिया शपथ, कार्यक्रम में शामिल हुए गृहमंत्री दी लाखों के विकास कार्य की सौगात

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई@CG Prime News. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पहले रिसाली क्षेत्र उपेक्षित था। अब नहीं होगा। वे आने वाले पंद्रह दिनों में रिसाली निगम के 40 वार्डों में विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। गृह मंत्री नवनियुक्त एल्डरमेन के शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने नेवई में दो एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में बने गौठान व 53.8 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

गृहमंत्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल रिसाली में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मंत्री ने एल्डरमेन से कहा कि वे अवसर का लाभ उठाते हुए ईमानदारी से सेवा कार्य करें। साथ ही निगम प्रशासन को सुझाव दिया कि कार्यालय पहुंचने वाले नागरिकों के लिए हेल्प डेस्क हो। ऐसी व्यवसथा करें कि आम नागरिकों को घर बैठे मालूम हो जाए कि उनकी समस्या का निदान हो चुका हैं। अतिथियों का स्वागत आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व आभार प्रदर्शन नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेन्द्र साहू व पूर्व पार्षद उपस्थित थे।

कलेक्टर ने दिलाई शपथ

नवनियुक्त एल्डरमेन को शपथ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने दिलाई। शपथ लेने वालों में डोमार देशमुख, संगीता सिंह, तरूण बंजारे, फकीर राम ठाकुर, विलास राव बोरकर, प्रेमचंद साहू व अनुप डे शामिल थे। रिसाली निगम क्षेत्र के नेवई में 2.3 एकड़ के विशाल क्षेत्र में बने गौठान का लोकार्पण गृहमंत्री ने किया। गौठान के चरागाह, गोबर खरीदी केन्द्र व खाद बनाने के लिए तैयार टैंक का अवलोकन किया। उन्होंने गौठान में गौ माता की पूजा अर्चना की।

You may also like

Leave a Comment