Friday, July 3, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से दुष्कर्म, पड़ोसी नाबालिग लड़का गिरफ्तार

दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से दुष्कर्म, पड़ोसी नाबालिग लड़का गिरफ्तार

खेलने के बहाने बच्चियों को बुलाकर घर में करता था दुष्कर्म, बच्ची ने मां को बताई पूरी बात

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से दुष्कर्म, पड़ोसी नाबालिग लड़का गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग.Two minor sisters raped in Durg district दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 7 और 9 साल की दो सगी बहनों से दुष्कर्म किया गया। दोनों बच्चियों को आरोपी पड़ोस में रहने वाला 17 साल का नाबालिग लड़का खेलने के बहाने घर बुलाता था। घर में ही दोनों बच्चियों के साथ नाबालिग ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब छोटी बच्ची ने निजी अंगों में दर्द की बात मां को बताई, तब दुष्कर्म का खुलासा हुआ। पीडि़त बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर छावनी थाना पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

रोते हुए घर पहुंची थी मासूम

बच्चियों के चाचा ने बताया कि वारदात गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 से 5 बजे के बीच की है। छोटी भतीजी रोते हुए घर पहुंची और पेट दर्द की शिकायत करने लगी। उसकी हालत देखकर शक हुआ, क्योंकि वह दर्द से काफी तड़प रही थी। इसके बाद जब दोनों बच्चियों से अलग-अलग पूछताछ की गई, तब पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद रिश्तेदार थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया।

आरोपी नाबालिग है बच्चियों का पड़ोसी

पीडि़त बच्चियों के रिश्तेदारों ने बताया कि पड़ोसी होने के कारण दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी भरोसे के चलते बच्चे भी अक्सर एक-दूसरे के घर खेलने चले जाते थे। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद भी चल रहा था। पीडि़त परिजनों ने आरोपी नाबालिग के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। घटना को लेकर पूरे मोहल्ले में आक्रोश है।

एएसपी (ASP) बोले- वैधानिक कार्रवाई जारी

इस मामले में एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि छावनी थाना में पीडि़त पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

You may also like