Home » Blog » बड़ा हादसा! अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे ग्रामीणों से लदी पिकअप पलटी, 30 घायल, 6 की हालत गंभीर

बड़ा हादसा! अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे ग्रामीणों से लदी पिकअप पलटी, 30 घायल, 6 की हालत गंभीर

by CG Prime News
0 comments

बस्तर पंडुम में शामिल होने दंतेवाड़ा आ रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहल पलट गई। इस भीषण हादसे में पिकअप में सवार लगभग 30 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई गई है। (Road accident) वहीं घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि यह घटना कुआकोंडा थानाक्षेत्र के पालनार क्षेत्र की है।

जनता को दिया लाभ लालच

वहीं इस घटना पर आदिवासी समाज क्रोध में आकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है, उनका कहना है कि जो जनप्रतिनिधि ले जा रहा था और जो-जो अधिकारी शामिल हैं, उन सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर रिपोर्ट होना चाहिए।

उनका यह भी कहना है कि जिसका परिवार खत्म हुआ उसकी जिंदगी वापस नहीं मिलेगी। पुनः एक बार सभी सोच के देखे कोई अपना घर का ही सदस्य होता तो कितना तकलीफ होता।  इसी लिए इस प्रकार के से FIR हो ताकि आगामी समय में जो-जो अधिकारी इस प्रकार से सरकार के आयोजन को सफल बनाने हमारे लोगों को लोभ लालच दे कर लाते हैं। उन्हें इस बात का हमेशा ध्यान रहेगा।

You may also like