Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » साहू समाज पर अभद्र टिप्पणी, नाराज समाज के लोगों ने किया चक्काजाम, BJP कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ था विवाद

साहू समाज पर अभद्र टिप्पणी, नाराज समाज के लोगों ने किया चक्काजाम, BJP कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ था विवाद

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
SAHU SAMAJ

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में साहू समाज ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं की अभद्र टिप्पणी से नाराज होकर पंडरिया ब्लॉक में चक्काजाम कर दिया। समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले दोनों बीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और निष्कासन की मांग को लेकर साहू समाज ने पंडरिया में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। गांधी चौक पर हजारों की संख्या में साहू समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। गांधी चौक की तीनों सड़कों को ब्लॉक कर बीजेपी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद दोनों कार्यकर्ताओं सोनू और मोनू ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही भाजपा ने उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया है।

थाने के सामने किया प्रदर्शन
चक्काजाम करने के बाद साहू समाज के लोग पंडरिया थाने पहुंच गए और आरोपी से माफी व उन्हें जेल भेजने की बात को लेकर थाने के सामने ही नारेबाजी करने लगे। यहां पुलिस और साहू समाज के लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। गिरफ्तार दोनों कार्यकर्ताओं ने साहू समाज से माफी मांगी। तब काफी मान-मनौव्वल के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद चक्काजाम खत्म कर दिया गया।

यह है पूरा मामला
गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ था। यहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा, सांसद संतोष पांडेय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और विधायक राजेश मूणत भी शामिल हुए थे। यहां भाजपा कार्यकर्ता का साहू समाज के किसी व्यक्ति से विवाद हो गया। दो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे जातिगत गाली दे दी थी। इस पर समाज के अन्य लोग भी वहां इक_ा हो गए और गालीगलौज करने वाले कार्यकर्ता से सार्वजनिक माफी की मांग करने लगे।

You may also like