Home » Blog » छत्तीसगढ़ में आचार संहिता के बीच पकड़ाया 8 करोड़ का सोना, बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान मिला, इतने गहने देख उड़े पुलिस के होश

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता के बीच पकड़ाया 8 करोड़ का सोना, बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान मिला, इतने गहने देख उड़े पुलिस के होश

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आचार संहिता के बीच पुलिस ने 8 करोड़ रुपए का सोना पकड़ा है। शुक्रवार को रायपुर बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो लोगों से 12 किलो 800 ग्राम सोना बरामद किया। शहर के टिकरापारा इलाके में यह जेवरात मिले हैं। बरामद हुए सामान को लेकर प्रशासन इस बात की जांच भी कर रहा कि इस सोने का कनेक्शन चुनाव से जुड़ा तो नहीं है। टिकरापारा थाना इलाका रायपुर दक्षिण विधानसभा इलाके में आता है। यहीं 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। पकड़े गए सोने के गहने इतनी ज्यादा तादाद में है कि थानेदार की मेज ही भर गई। पुलिस ने इसकी खबर आयकर विभाग को भी दे दी है।

दस्तावेज नहीं मिले
शुक्रवार सुबह नया बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान पुलिस ने ये सोना पकड़ा है। इतनी ज्यादा संख्या में जेवरात के पैकेट्स देख तुरंत इसे थाने लाया गया और इनकम टैक्स विभाग को जानकारी दी गई। रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव के चलते आचार संहिता लागू है लिहाजा प्रशासन भी इस पूरी कार्रवाई को मॉनिटर कर रहा है।

पुलिस ने नहीं बताया कारोबारी का नाम
पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि इसका वजन 12 किलो 800 ग्राम है। इसकी बाजार में कीमत 8 करोड़ रुपए है। जानकारी के मुताबिक, ये गोल्ड रायपुर के एक कारोबारी का है। फिलहाल कारोबारी के नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है लेकिन उसके कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

कारोबारी के दो कर्मचारी के बैग में मिला सोना
थाना प्रभारी टिकरापारा मनोज कुमार साहू ने बताया कि भाठागांव बस स्टैंड में यात्रियों की रूटीन चेकिंग चल रही थी। तभी वहां तेलीबांधा बीएसयूपी कॉलोनी का रहने वाला 34 साल का लिंगराज नायक उसका साथी 27 साल का हितेश तांडी और 28 साल शुभम पात्रों पकड़ा गया। इनके बैग से 8 करोड़ रुपए के आभूषण मिले। ये तीनों रायपुर के सराफा कारोबारी के कर्मचारी हैं। कारोबारी के नाम का खुलासा थाना प्रभारी ने अपने आधिकारिक बयान में नहीं किया।

You may also like