Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में सुपरवाइजर से 20 लाख की लूट, बीच सड़क रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, नहीं दिया संभलने का मौका

छत्तीसगढ़ में सुपरवाइजर से 20 लाख की लूट, बीच सड़क रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, नहीं दिया संभलने का मौका

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर में रियल एस्टेट कंपनी के सुपरवाइजर से गुरुवार को 20 लाख रुपए की लूट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही साइबर एंड एंटी क्राइम टीम मौके पर पहुंची है। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने युवक से मारपीट की और 20 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले।

बाइक पर रुपए लेकर निकला था सुपरवाइजर
एडिशनल एसपी ग्रामीण, कीर्तन राठौर ने बताया कि, सुपरवाइजर अपने घर से बाइक पर रुपए लेकर आ रहा था। इस दौरान सेक्टर-5 में पीछे से आया बाइक सवार डिक्की से बैग लेकर भाग गया। शिकायत मिलने के बाद सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सुपरवाइजर से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमल विहार स्थित इस्कॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का सुपरवाइजर बैग में 20 लाख रुपए लेकर काम के सिलसिले में निकला था। इसी दौरान वेंकट अस्पताल के पास बदमाशों ने उसे रोक लिया। फिलहाल पुलिस सुपरवाइजर से पूछताछ कर रही है।

You may also like