Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप, उसके ही नाबालिग दोस्तों ने आधी रात बनाया हवस का शिकार, मां पहुंची तो…

छत्तीसगढ़ में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप, उसके ही नाबालिग दोस्तों ने आधी रात बनाया हवस का शिकार, मां पहुंची तो…

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 13 साल की नाबालिग बच्ची से उसके ही नाबालिग दोस्तों ने गैंगरेप किया। शर्मनाक घटना बुधवार रात की है। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त नाबालिग की अश्लील फोटो होने की बात कहकर नाबालिग दोस्त ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद आरोपी नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नशीली दवा खिलाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

नाबालिगों को लिया हिरासत में
आधी रात बेटी को घर में न पाकर मां उसकी तलाश करते हुए मंदिर के पास पहुंची। उसे देखते ही नाबालिग और उसका साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने शिकायत के बाद नाबालिग समेत 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

आधी रात मिलने बुलाया
पीडि़ता की मां ने सरकंडा पुलिस को बताया कि, उसकी बेटी की दोस्ती विवेकानंद रेसिडेंसी के रहने वाले एक नाबालिग से थी। उसने देर रात उसकी बेटी के मोबाइल पर मैसेज कर उसकी अश्लील फोटो होने की बात कही। उसे कॉलोनी स्थित मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया। उसके ब्लैकमेल करने से डरकर नाबालिग रात करीब 2 बजे उससे मिलने के लिए चली गई। वहां पहले से ही नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ खड़ा था। दोनों ने मिलकर उसे नशीली दवा खिला दी। जब उसे नशे में चक्कर आने लगे तो दोनों ने गैंगरेप किया।

You may also like