Saturday, July 4, 2026
Home » Blog » पति शराब पीकर मारता था, पत्नी ने हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव

पति शराब पीकर मारता था, पत्नी ने हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव

शराब की लत और घरेलू विवाद का हवाला, पुलिस ने फर्श तोड़कर बरामद किया कंकाल; फोरेंसिक जांच जारी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
पति शराब पीकर मारता था, पत्नी ने हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव

CG Prime News@आगरा. In Agra, a wife murdered her husband and buried his body in the bathroom उत्तर प्रदेश के आगरा से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां एक महिला पर अपने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफनाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने शव के ऊपर नया फर्श बनवा दिया और करीब 45 दिनों तक परिवार व पुलिस को गुमराह करती रही। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक के बड़े भाई को महिला के व्यवहार पर संदेह हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। एसीपी अमीषा सिंह ने बताया 26 मई को सुरेंद्र शर्मा की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि पत्नी ने ही उसकी हत्या की थी। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पति शराब पीकर मारता था, पत्नी ने हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव

पति शराब पीकर मारता था, पत्नी ने हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई जांच

पुलिस के मुताबिक मृतक सुरेंद्र शर्मा मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के निवासी थे और आगरा में पत्नी, बच्चों तथा मां के साथ रह रहे थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 26 मई को दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान महिला लगातार पुलिस के साथ सहयोग करने का दिखावा करती रही और सीसीटीवी फुटेज देखने के दौरान भी रोने का नाटक करती रही।

जेठ को हुआ शक, फिर खुला पूरा राज

पुलिस जांच के बीच मृतक के बड़े भाई को महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। बातचीत के दौरान जब उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी में साथ देंगे, तब महिला ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में घर के बाथरूम का फर्श तोड़ा गया। गड्ढे से केवल कंकाल बरामद हुआ, क्योंकि शव काफी हद तक गल चुका था।

महिला का दावा- मारपीट से परेशान होकर उठाया कदम

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इसी कारण उसने 17 मई की रात खीर में बड़ी संख्या में नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दीं। अगले दिन पति मृत मिला तो उसने शव को बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया। बाद में वह कुछ दिनों के लिए राजस्थान चली गई और लौटने के बाद मजदूर बुलाकर बाथरूम में नया फर्श बनवा दिया।

फोरेंसिक जांच से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने मजदूरों की मदद से फर्श हटाकर कंकाल बरामद किया। अवशेषों की फोरेंसिक जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य स्पष्ट होंगे। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

You may also like