Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ में अब साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, पहले में चूके तो दूसरे मिला स्टूडेंट्स को सेकंड चांस

अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ में अब साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, पहले में चूके तो दूसरे मिला स्टूडेंट्स को सेकंड चांस

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों और उनके पालकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में पहली बार अब बोर्ड परीक्षाओं (CGBSE) के स्टूडेंट्स को एग्जाम में पास होने के लिए दूसरा मौका भी मिलेगा। पहले इसे पूरक परीक्षा या सप्लीमेंट्री एग्जाम भी कहा जाता था। इस सत्र में इसे दो परीक्षा नाम दिया गया है। जिसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से छात्रों और पेरेंट्स से 9 जून तक इस परीक्षा के लिए सुझाव भी मंगाए गए हैं। ताकि उनके आधार पर इसे लागू किया जा सके।

जारी करेंगे दिशा-निर्देश
एक ही सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा के फैसले के बाद से ही चर्चा थी कि विभाग इसे सत्र 25-26 से लागू कर सकता है। लेकिन विभाग ने इसी सत्र यानी 2024-25 से इस नियम को लागू करने की तैयारी की है। पेरेंट्स और स्टूडेंट्स के सुझाव के आधार पर जल्द ही पूरे दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।

साल में दो बार होगी परीक्षा
साल में दो बार परीक्षा के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं। पहली परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड छात्र ही दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहली परीक्षा में जो विषय लेंगे, वही दूसरी परीक्षा में भी रखने होंगे। यानी विषय में बदलाव नहीं होगा। पहली परीक्षा के बाद दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन भरे जाएंगे।

साल नहीं होगा खराब
कुल मिलाकर अब छत्तीसगढ़ में दो बार बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। दूसरी बार परीक्षा जून में होगी। इसमें ऐसे स्टूडेंट्स को मौका मिलेगा जो पहली परीक्षा में फेल, सप्लीमेंट्री या फिर किसी वजह से गैरहाजिर रहे। फायदा ये है कि सेकेंड चांस मिलने से कई स्टूडेंट्स का साल खराब नहीं होगा।

ये कर सकेंगे दूसरी बार आवेदन
जिन छात्रों का रिजल्ट पूरक आया या फेल हैं, वे दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। श्रेणी सुधार के लिए भी दूसरी परीक्षा के फॉर्म भरे जा सकते हैं। वे छात्र जो आवेदन के बाद पहली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, वे दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। दूसरी परीक्षा का रिजल्ट दोनों परीक्षाओं में विषयवार ज्यादा मिले माक्र्स के आधार पर तैयार किया जाएगा।

You may also like