Monday, April 6, 2026
Home » Blog » भिलाई में पकड़ाया इंटरनेशनल साइबर ठग गैंग, कॉल सेंटर की आड़ में USA, कनाडियन नागरिकों से फ्रॉड, 9 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में पकड़ाया इंटरनेशनल साइबर ठग गैंग, कॉल सेंटर की आड़ में USA, कनाडियन नागरिकों से फ्रॉड, 9 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. International cyber thug gang caught in Bhilai भारत मे आपराधिक गिरोह का संचालन कर USA और कनाडा में साइबर ठगी को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा दुर्ग जिले की सुपेला पुलिस ने किया है। पुलिस ने बताया कि विगत 1 माह से भिलाई में कॉल सेंटर खोलकर दिल्ली और फरीदाबाद के आरोपियों द्वारा ऑनलाईन गिरोह का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को देश के अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है।

फर्जी लिंक भेजकर करते थे ठगी

रविवार को प्रेस वार्ता में ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि यह पूरा ठग गिरोह फर्जी ई-सिम का उपयोग कर कम्प्यूटर, लैपटाप में फर्जी लिंक के माध्यम से वायरस , बग भेजकर सुधारने के नाम पर काम करता था। टेलीग्राम एप के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। आरोपीगण ठगी की रकम यूएसटीटी, क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से डॉलर के रूप में ई-वॉलेट के माध्यम से प्राप्त करते थे। * इसके बाद इस करेंसी को हवाला के माध्यम से भारतीय मुद्रा में प्राप्त किया जाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पांच आरोपी मेघालय, एक दिल्ली, एक बिहार, हरियाणा और एक आरोपी दुर्ग जिले का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 12 लैपटाप, 14 मोबाइल सहित विभिन्न बैंको के एटीएम, अन्य दस्तावेज, कम्प्यूटर संबंधी उपकरण, एक होण्डा एक्टीवा, कैश 2,55,000 जब्त किया गया है। आरोपियों में सात पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। प्रकरण में गिरोह के सरगना फरीदाबाद निवासी अर्जुन शर्मा को पुलिस रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ऐसे हुआ गिरोह का खुलासा

पुलिस ने बताया कि 5 जुलाई को सूचना मिली कि चौहान टाउन में कुछ पुरुष और महिलाएं मिलकर अवैध रूप से कॉल सेंटर चला रही है। जहां अवैध रूप से ऑनलाईन इंटरनेट, लैपटाप अन्य इलेक्ट्रॉनिक साधनों का उपयोग कर साइबर अपराध से धोखाधड़ी की जा रही है। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के नेतृत्व में थाना सुपेला, चौकी स्मृति नगर की टीम गठित कर चौहान टाउन बी/2 में दाबिश दी गई।

दाबिश में उपरोक्त मकान में 6 पुरुष और 2 महिलाएं एवं होटल बेल में रूके मुख्य सरगना अर्जुन शर्मा को दाबिश देकर हिरासत में लिया गया। सूझ-बूझ एवं तकनीकी माध्यम से पूछताछ कर आरोपीगणों संतोष थापा, पियाली देव, रिया राय, विशाल कर, विवेक देव, मुकेश चंद्रनाथ, अमित कुमार सिंह, अनिस आर्यन, अर्जुन शर्मा द्वारा बताया गया कि हर्ष अवस्थी एवं सम्यक के साथ मिलकर फर्जी ई-सिम से इन्टरनेशनल मोबाईल नंबर के माध्यम से फर्जी कुटरचित पेज अधिकांशत: यूएसए
के नागरिकों से फ्रॉड किया जाता है।

ऐसे लिया जाता था झांसे में

आरोपियों ने बताया कि यूएसए के नागरिकों के कम्प्यूटर, मोबाईल में बग (वायरस) भेजकर और स्वत: आए हुए बग (वायरस) को हटाने के लिए उपरोक्त पेज का इस्तेमाल किया जाता था। पीडि़त अपना इन्टरनेशल नंबर प्रदर्शित कर आए कॉल को उपरोक्त आरोपीगणों के लैपटाप में ट्रांसफर कर देता था। फिर आरोपीगणों के अन्य सिस्टम में ट्रांसफर कर लोगों को बग (वायरस) हटाने के लिए छलपूर्वक प्रेरित कर USA डॉलर 80 से 200 डॉलर ऐंठने के लिए विभिन्न प्रवचना कर पीडि़त से ई-वालेट प्राप्तकर क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से रकम लिया जाता था। सामने वाले व्यक्ति का एंटी वायरस के माध्यम से सिस्टम किलियर कर दिया जाता था। पीडि़त के लैपटॉप में भेजी गयी जानकारी हट जाती थी। उक्त ठगी के शिकार व्यक्ति के मोबाईल नंबर को ब्लॉक कर दिया जाता था।

15 से 20 प्रतिशत कमीशन का हिस्सा

प्रकरण के मुख्य आरोपी अर्जुन शर्मा द्वारा ठगी के शिकार व्यक्ति को डॉलर में पेमेंट के लिए पीडि़त के द्वारा उपलब्ध कराए गए ई-वालेट में न्क्र व क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से पेमेंट कराया जाता था। जिसके लिए भी टेलीग्राम एप का उपयोग किया जाता था। पीडि़त के द्वारा ठगी से प्राप्त रकम का 15 से 20 प्रतिशत हिस्सा कमीशन के रूप में रखकर हवाला के माध्यम से अर्जुन शर्मा को रकम उपलब्ध कराया जाता था। जिसमें से अर्जुन शर्मा द्वारा कस्टमर केयर में काम करने वाले आरोपीगणों को 25000 से 30000 सैलरी के रूप में रकम प्रदाय किया जाता था।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

1. संतोष थापा उम्र 24 साल सा. लाबान जिला ईस्ट खासी हिल्स, शिलोंग मेघालय

2. मुकेश नाथ उम्र 24 साल सा. ग्राम जिला ईस्ट खासी हिल्स, शिलोंग मेघालय
3. विवेक देव उम्र 24 साल सा. ग्राम थाना लाबान जिला ईस्ट खासी हिल्स, शिलोंग मेघालय
4. विशाल कर उम्र 26 साल सा. ग्राम थाना लाबान जिला ईस्ट खासी हिल्स, शिलोंग
मेघालय
5. अनिश आर्यन उम्र 29 साल सा. थाना बरारी जिला भागलपुर बिहार
6. अर्जुन शर्मा उम्र 23 साल सा. ग्रीनफिड कालोनी थाना सूरजकुण्ड चौकी ग्रीनफिड जिला फरीदाबाद हरियाणा
7. अमित कुमार सिंग उम्र 30 साल सा. मदनपुर खादर थाना सरिता विहार नई दिल्ली
8. पियाली देव उम्र 24 साल सा. थाना लाईथोमुखरा जिला ईस्ट काशीहिल्स शिलोंग मेघालय
9. रिया राय उम्र 27 साल सा. चौहान टाउन चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला जिला दुर्ग

You may also like