Friday, February 13, 2026
Home » Blog » Big Breaking : बेमेतरा में सांप काटने से पिता और पुत्री की मौत, परिवार ने सीएम से लगाई मदद की गुहार

Big Breaking : बेमेतरा में सांप काटने से पिता और पुत्री की मौत, परिवार ने सीएम से लगाई मदद की गुहार

by cgprimenews.com
0 comments

बेमेतरा. CG Prime News @ जिला के साजा ब्लॉक के ग्राम बेलगांव में जहरीले सांप के काटने से पिता और पुत्री की मौत हो गई है। वहीं मृतक के 16 वर्षीय साले की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। थान खम्हरिया थाना प्रभारी एन खान ने बताया कि मृतकों के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंपा गया है। घटना शनिवार देर रात की है। मृतक पिता 27 वर्ष दीपक साहू और तीन वर्षीय बेटी पूनम साहू को सर्पदंश के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने घर के कमाउ बेटे की मौत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मदद की गुहार लगाई है। प्रशासन की ओर से पीडि़त परिवार की सुध लेने अभी तक कोई नहीं पहुंचा है।

You may also like

Leave a Comment