Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Big breaking: ईडी ने कोर्ट में पेश किया चार्जशीट, पांच आरोपियों का नाम आया समने

Big breaking: ईडी ने कोर्ट में पेश किया चार्जशीट, पांच आरोपियों का नाम आया समने

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

महादेव एप के जरिए बनाई गई करोड़ों रुपए की संपत्ति, ईडी ने की अटैच

CG Prime News@भिलाई. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दूसरी चार्जशीट पेश की, जिसमें पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों द्वारा महादेव ऐप से दिल्ली और भिलाई में करोड़ों की संपत्ति बनाई गई है। ईडी ने उसे अटैच कर लिया है। दिल्ली में 2 करोड़ और भिलाई में 85 लाख की संपत्ति को अटैच करना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक ईडी के अधिकारियों ने फॉस्ट्रेक कोर्ट में 84 पन्ने की चार्जशीट को कोर्ट में प्रस्तुत किया, जिसमें महादेव से जुड़े पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें वीडियो वायरल कर अपने आपको महादेव ऐप का डायरेक्टर बताने वाला शुभम सोनी, ऐप महादेव के मुखिया सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल का साथी रायगढ़ निवासी अतुल अग्रवाल, ऐप का एकाउंट मैनेजमेंट करने वाला आरोपी दिल्ली निवासी रोहित गुलाटी शामिल है। गुलाटी ने महादेव ऐप से दिल्ली में 2 करोड़ की प्रॉपर्टी बनाई है। वहीं चौथा आरोपी आरक्षक भीम सिंह यादव महादेव ऐप के मालिकों के संपर्क में रहा और उनसे पैसे भी लिए। जानकारी के मुताबिक उसने नेहरु नगर में 85 लाख रुपए का एक प्लाट खरीदा है। वहीं पांचवा आरोपी आसीम दास पैसे को पहुंचाने का काम करता था।

भीम सिंह यादव की पत्नी फरार

सूत्रों से जानकारी मिली है कि भीम सिंह यादव की पत्नी सीमा यादव के बैंक खातों का इस्तेमाल महादेव ऐप के पैनल के लिए किया गया है। उसके खाते से गुजर कर सीमा यादव के खाते में आए है। ईडी ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह घर में ताला लगाकर परिवार समेत फरार हो गई है।

You may also like