Monday, August 3, 2026
Home » Blog » जहां जन्में उसी अस्पताल की संभाली कमान, डॉ. उदय बने BSP मेडिकल हेड
Audit Investigationbhilai bachao rallyBhilai City Newsbhilai congressBhilai Councillorbhilai crimeBhilai eventBhilai Hospitalbhilai latest newsBhilai murder newsbhilai nagar nigambhilai newsbhilai steel PlantBhilai Steel Plant Hospitalbhilai traffic newsBNS CaseBNS Section 74breaking news ChhattisgarhBSP Hospital NewsBSP Medical HeadBurn Department BhilaiBurn Surgery IndiaCCTV Investigationcg newscg prime newschhattisgarh crimechhattisgarh crime newschhattisgarh newscongress chhattisgarhcrime newscrime news Chhattisgarhcrime news durgdevendra yadavDr Uday KumarDrunk Drivingdurg congressdurg crime newsdurg newsdurg policedurg traffic policeEOWFeaturedFinancial InvestigationHealth News BhilaiHelmet ChallanHemant KshatriyaJawaharlal Nehru Hospital BhilaiJMFC PatanJunwani NewsLand Deal FraudLand Fraud CaseLiquor ScamMedical Head BSPMining LeaseMobile DrivingMotor Vehicle ActNo Parking ChallanOver Speedpolitical news ChhattisgarhProperty Disputept ravishankar shukla jayantiraipur newsravishankar shukla statueRita Singh BhilaiRoad SafetyRoad Safety CampaignSeat Belt Challansector 9 bhilaiSector 9 Hospital BhilaiSkin Bank BhilaiSmriti Nagar Policesteel authority of indiaSupela PoliceTraffic Challan DurgTraffic RulesUtai policevidyacharan shuklaWomen Safetyअंतर्राष्ट्रीयअन्यअंबिकापुरआर्थिक अपराध अन्वेषण शाखाईओडब्ल्यू रेडउत्तर प्रदेशएसीबी-ईओडब्ल्यूऑडिट फर्मऑडिटर जांचकबीरधामक़षिकोरबाकोर्टक्राइमखेलचाकूबाजी भिलाईछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ पुलिसछत्तीसगढ़ शराब घोटालाछिंदवाड़ाजगदलपुरजशपुरजांजगीर-चांपाजुनवानी हत्याजेवरा सिरसा चौकीजॉबज्योतिषडिजिटल साक्ष्यडॉ उदय कुमारदिल्लीदुर्गदुर्गदुर्ग क्राइम न्यूजदुर्ग ट्रैफिक पुलिसदुर्ग पुलिस कार्रवाईदुर्ग यातायात समाचारदुर्ग समाचारदेशधर्म-संस्कृतिनेहरू नगर भिलाईन्यूजपंजाबप्रकाश सिंह कश्यपप्रवर्तन निदेशालय (ईडी)फीचरबलौदाबाजारबस्तरबालोदबिलासपुरबेमेतराभिलाईभिलाई न्यूजभिलाई समाचारभिलाई हत्यामध्य प्रदेशमनोरंजनमहिला सुरक्षामहिला से छेड़छाड़मॉडल टाउन दुर्गराजनंदगांवराजनीतिरायगढ़रायपुररायपुररायपुर न्यूज़राष्ट्रीयलूट के बाद हत्यालेटेस्टव्यापारशराब घोटाला जांचशिक्षाश्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेजसारंगढ़-भिलाईगढ़सुकमासुपेला थानासूरजपुरसेक्टर 9 अस्पतालस्मृतिनगर पुलिसस्वास्थ्यहार्ड डिस्क जब्त

जहां जन्में उसी अस्पताल की संभाली कमान, डॉ. उदय बने BSP मेडिकल हेड

by developer
0 comments

भिलाई। Taking charge of the very hospital where he was born, Dr. Uday becomes the BSP Medical Head. भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। अनुभवी सर्जन डॉ. उदय कुमार ने 1 अगस्त से मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा प्रमुख (मेडिकल हेड) का कार्यभार संभाल लिया। इस नियुक्ति की सबसे खास बात यह है कि डॉ. उदय का जन्म भी बीएसपी के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 में हुआ था। वर्षों बाद अब वे उसी संस्थान के सर्वोच्च चिकित्सा प्रशासनिक पद पर पहुंचे हैं।

कार्यभार ग्रहण करने से पहले डॉ. उदय ने इस्पात भवन पहुंचकर निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एवं चिकित्सा विभाग के प्रभारी एम.एम. चक्रवर्ती सहित वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचकर औपचारिक रूप से अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। दिनभर सहयोगियों, चिकित्सकों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ेः भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED ने ₹12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां अटैच


भिलाई से मेडिकल शिक्षा तक का प्रेरक सफर

डॉ. उदय का बचपन भिलाई में ही बीता। उनके पिता भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत थे। प्रारंभिक शिक्षा बीएसपी के सेक्टर-6 स्थित विद्यालयों में हुई। इसके बाद उन्होंने कल्याण कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की और पीएमटी में चयनित होकर रायपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस एवं एमएस की डिग्री हासिल की। वर्ष 1994 में उन्होंने सेक्टर-9 अस्पताल के बर्न विभाग में मेडिकल ऑफिसर के रूप में सेवा शुरू की। वर्ष 2013 में विभागाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग को आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञता के नए स्तर तक पहुंचाया।

मध्य भारत का पहला स्किन बैंक स्थापित करने का श्रेय

डॉ. उदय के नेतृत्व में बीएसपी के बर्न विभाग में मध्य भारत का पहला तथा सेल का पहला स्किन बैंक स्थापित किया गया। इस पहल से गंभीर रूप से झुलसे सैकड़ों मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध हुआ और अनेक जीवन बचाए जा सके। बर्न उपचार के क्षेत्र में सेक्टर-9 अस्पताल की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई।

चिकित्सक ही नहीं, समाजसेवी और कलाकार भी

चिकित्सा सेवा के अलावा डॉ. उदय समाजसेवा से भी लंबे समय से जुड़े हैं। पिछले तीन दशकों से वे ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहे हैं। झिरिया पारा और रूआबांधा बस्ती में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उनके प्रयासों को सराहा गया है। डॉ. उदय ने अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने हिंदी फिल्म ‘रमाई’ में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की भूमिका निभाई थी। मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, सरल स्वभाव और सेवा भावना के कारण वे चिकित्सा जगत के साथ आम लोगों के बीच भी सम्मानित व्यक्तित्व माने जाते हैं।

WhatsApp

Facebook
Twitter
LinkedIn
CopyCopied

The post जहां जन्में उसी अस्पताल की संभाली कमान, डॉ. उदय बने BSP मेडिकल हेड appeared first on CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट.

You may also like