Home » Blog » भिलाई में थाने के निगरानीशुदा बदमाश पर चाकू से जानलेवा हमला, पेट फाड़कर बाहर निकाल दी अंतडिय़ां, हालत गंभीर

भिलाई में थाने के निगरानीशुदा बदमाश पर चाकू से जानलेवा हमला, पेट फाड़कर बाहर निकाल दी अंतडिय़ां, हालत गंभीर

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. भिलाई में थाने के एक निगरानीशुदा बदमाश पर एक दूसरे बदमाश ने जानलेवा हमला करके उसका पेट फाड़कर दिया। अंतडिय़ां बाहर निकाल दी। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला रविवार शाम खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को चाकू मारने वाले आरोपी युवक अमित उर्फ पिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल युवक उदय देवार पिता बाबा देवार, देवार पारा का रहने वाला है। युवक को घायल अवस्था में पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय दुर्ग रेफर कर दिया।

अंतडिय़ों को पेट के अंदर डाला गया
सुपेला अस्पताल में युवक की अंतडिय़ों को पेट के अंदर दोबारा डाला गया और टांका लगाया गया। इसके बाद उसकी बिगड़ती हालत को देखकर उसे तुरंत दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं खुर्सीपार पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को आरोपी युवक पकड़ा गया।

दोनों के बीच हुआ विवाद
खुर्सीपार थाना प्रभारी ने बताया कि देवार पारा के एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चाकू मारने वाला युवक अमित और घायल युवक उदय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसक बाद अमित ने उदय को चाकू मार दिया। दोनों युवक आदतन बदमाश है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

You may also like