Home » Blog » CM विष्णुदेव की चेतावनी: जुआ सट्टा, उत्खनन और अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिली तो जिले के SP होंगे जिम्मेदार

CM विष्णुदेव की चेतावनी: जुआ सट्टा, उत्खनन और अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिली तो जिले के SP होंगे जिम्मेदार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा, अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करें

CG Prime News@रायपुर. प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पहली आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस की। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मंत्री राम विचार नेताम भी शामिल हुए।

आईजी-एसपी की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अफसरों से कहा कि पुलिस विभाग की छवि से ही सरकार की छवि बनती है। इसलिए पुलिस अफसर इसका विशेष ध्यान रखें और जिस विश्वास से जिम्मेदारी दी गई है, उसका कड़ाई से पालन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि निष्पक्ष और निर्विवाद तरीके से काम करें। अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा, अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करें। इसकी बार-बार शिकायत आई तो जिम्मेदारी जिले के पुलिस कप्तान की होगी। बैठक आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अशोक जुनेजा शामिल रहे।

You may also like