Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » CG की ATS चीफ से ठगी आधे लाख से ज्यादा की ठगी, ऑनलाइन ट्यूशन के नाम पर सालभर की फीस लेकर भागा कोचिंग संचालक

CG की ATS चीफ से ठगी आधे लाख से ज्यादा की ठगी, ऑनलाइन ट्यूशन के नाम पर सालभर की फीस लेकर भागा कोचिंग संचालक

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@भिलाई. छत्तीसगढ़ राज्य की ATS चीफ राजश्री मिश्रा ठगी की शिकार हो गई। उनसे बेटी को ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाने के बहाने एक कोचिंग संचालक ने 60 हजार रुपए की ठगी की है। उन्होंने बेटी को ऑन लाइन ट्यूशन पढ़ाने ट्यूटर फैक्ट्री कोचिंग से संपर्क किया। सुयश शर्मा ने खुद को संस्था का संचालक बताकर उनसे बात की। उसने बायो, फिजिक्स और केमिकल की पढ़ाई का झांसा दिया। महिला अधिकारी ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोचिंग कर दिया बंद

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने सालभर की ट्यूशन फीस एक साथ ली। पैसे लेने के बाद उसने एक महीने तक अलग- अलग टीचरों के माध्यम से पढ़ाई करवाई। उसके बाद वह कोचिंग बंद कर फरार हो गया। बाद में पता चला उसने ऐसे कई परिवारों के पैसे ठगे हैं। वह पहले भी ऐसी ठगी कर चुका है। वह फर्जी संस्था खोलकर कोचिंग देने के नाम पर ही लोगों से पैसे वसूलता है।

एक महीने बाद हो गया गायब

तेलीबांधा टीआई विनय सिंह ने बताया कि विशाल नगर निवासी राजश्री मिश्रा एटीएस में पदस्थ हैं। उनकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। उन्होंने बेटी की कोचिंग के लिए ही भिलाई के ट्यूटर फैक्ट्री से संपर्क किया था। उसके संचालक सुयश शर्मा ने एक साल की फीस 70 हजार रुपए बताई। अधिकारी के कहने पर उसने 10 हजार रुपए कम कर दिया। अधिकारी ने 60 हजार रुपए सुयश को ऑनलाइन पेमेंट किया। उनकी बेटी की पढ़ाई शुरू हो गई थी। एक महीने बाद कोचिंग बंद कर गायब हो गया।

दो दर्जन से ज्यादा लोगों से की ठगी

पुलिस अधिकारी ने सबसे पहले मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसी के बाद पता चला कि दो दर्जन से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुका है। भिलाई से भी कई लोगों का पैसा लेकर भागने की सूचना है। पुलिस अन्य पीडि़तों से संपर्क कर रही है। पता चला है कि सुयश शर्मा पूणे का रहने वाला है। वह परिवार समेत फरार हुआ है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में पुणे जाएगी।

You may also like