Wednesday, September 23, 2026
Home » Blog » व्यवसायी के घर में सेंधमारी, 20 लाख की ज्वेलरी पार

व्यवसायी के घर में सेंधमारी, 20 लाख की ज्वेलरी पार

by cgprimenews.com
0 comments

– सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही पुलिस

CG Prime News@भिलाई. वैशाली नगर थाना अंतर्गत व्यापारी के सूने मकान में सेंधमारी हो गई। करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी जेवर और नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले में धारा 380,457 के तहत दर्ज किया है।

वैशाली नगर टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि मंगेश डिंगा के बड़े भाई विवेकानंद कालोनी निवासी प्रकाश डिंगा अपनी पत्नी और बेटी के साथ दिल्ली गए हैं। उनका लड़का तरूण-बहू निकिता घर पर थीं। 15 जनवरी सुबह 11 बजे तरूण व निकिता दुर्ग गए थे। 16 जनवरी सुबह 9 बजे वापस घर लौटे। घर पर देखा तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़ कर 8 सोने की चुड़ी-100 ग्राम, 2 चेन- 60 ग्राम, 29 अंगूठी, 2 टाप्स, 10 सोने के बिस्किट, 2 डायमंड टाप्स, 8 चांदी के सिक्के पार कर दिए। इस तरह करीब २० लाख की चोरी बताई जा रही है। मामले में प्रकरण दर्ज कर आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।


You may also like