Sunday, October 25, 2026
Home » Blog » शराब के नशे में नहाने कूदा, तालाब में डूबने से बीएसपी कर्मी के बेटे की मौत

शराब के नशे में नहाने कूदा, तालाब में डूबने से बीएसपी कर्मी के बेटे की मौत

by cgprimenews.com
0 comments

CG Prime News@भिलाई. बीएसपी कर्मी का बेटा मंगलवार दोपहर में एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर सेक्टर-2 छठ तालाब पहुंचा। जहां दोनों ने शराब सेवन किया। नशे में वह नहाने के लिए तालाब में कूद गया। लोगों ने देखा तो उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना और गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने करीब तीन घंटे में गोताखोरों की मदद से उसे तालाब के गहरे पानी में ढुढ़ निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बुधवार को परिजनों को सौंपा जाएगा।
भट्ठी टीआई भूषण एक्का ने बताया कि मंगलावर को दोपहर 3 बजे रिसाली गणेश नगर निवासी शुभम रॉय पिता श्याम कुमार रॉय (25 वर्ष) निक्को कंपनी सिलतरा रायपुर से ड्यूटी कर भिलाई पहुंचा। घर नहीं जाकर कंपनी के एजीएम दानेश्वर प्रसाद शर्मा सेक्टर-8 निवासी के साथ सीधे सेक्टर-2 तालाब पहुंचा। जहां दोनों ने खाना खाने के पहले शराब का सेवन भी किया। दानेश्वर को नशा चढ़ जाने से तालाब पर ही सो गया और शुभम नहाने के लिए तालाब में उतर गया। गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।
डायल 112 को दी सूचना पर पुलिस पहुंची, निकलने में लगे तीन घंटे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक को तालाब में उतरने से मना किया, लेकिन नहीं मना और तालाब में नहाने उतर गया। जहां तलाब के गहराई में चले जाने से डूबा गया। लोगों की इसकी जानकारी मिली तालाब के पास भीड़ जमा हो गई। डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से करीब तीन घंटे के बाद शव को खोजकर बाहर निकाला। परिजनों को बुलकार पुलिस ने पहचान कराई।

You may also like