Home » Blog » होली पर यात्रियों के लिए बड़ी सौगात: दुर्ग–निजामुद्दीन होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

होली पर यात्रियों के लिए बड़ी सौगात: दुर्ग–निजामुद्दीन होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का फैसला

by cgprimenews.com
0 comments
छावनी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी चोरी मामले की जांच करती पुलिस

रायपुर | होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग–निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना और यात्रियों को सुगम, सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

दोनों दिशाओं में चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग–निजामुद्दीन होली स्पेशल दुर्ग से 01 एवं 02 मार्च 2026 को चलाई जाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन–दुर्ग होली स्पेशल निजामुद्दीन से 03 एवं 04 मार्च 2026 को संचालित होगी।

08751 दुर्ग–निजामुद्दीन होली स्पेशल का समय

यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 10:45 बजे रवाना होकर रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन, आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन होते हुए अगले दिन 11:10 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।

08752 निजामुद्दीन–दुर्ग होली स्पेशल का समय

वापसी में यह ट्रेन निजामुद्दीन से 12:30 बजे प्रस्थान कर मथुरा, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुडवारा, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रा रोड, उसलापुर और रायपुर होते हुए अगले दिन 18:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

कोच संरचना

इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु कुल 20 एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिनमें
01 एसएलआरडी, 04 जनरल, 07 स्लीपर, 05 एसी थ्री, 01 एसी टू, 01 फर्स्ट क्लास एसी सह एसी टू और 01 जनरेटर कम लगेज ब्रेक वैन शामिल हैं।

रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे होली स्पेशल ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाएं। यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी और टिकट उपलब्धता के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

You may also like