Home » Blog » Big Breaking. जिसे भाई मानकर किया भरोसा उसी ने मौके का फायदा उठाकर लूट ली इज्जत, सदमे में युवती ने पीया डेटॉल

Big Breaking. जिसे भाई मानकर किया भरोसा उसी ने मौके का फायदा उठाकर लूट ली इज्जत, सदमे में युवती ने पीया डेटॉल

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई@ CG Prime News. शहर में रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली घटना हुई। एक युवक मुंहबोली बहन को घुमाने के बहाने घर से बाइक पर बैठाकर ले गया। कुरुद के सूनसान इलाके में बाइक रोकर उसके साथ मारपीट की। फिर उसके बलात्कार कर मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना से क्षुब्ध युवती पैदल मेडिकल दुकान पहुंची। जहां डेटॉल खरीदा और उसे पी लिया। अचेत होकर जमीन पर गिर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र देवांगन के खिलाफ धारा 232, 366, 376, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है। आरोपी घर से फरार है।

जामुल थाना पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम 7 बजे की है। कैंप-2 निवासी आरोपी शैलेन्द्र देवांग (24 वर्ष) ने अपनी 22 वर्षीय मुंहबोली बहन के घर पहुंचा। उससे कहा कि बैकुंठधाम से घूमकर आते है। वह भी भाई समझकर उसकी बाइक पर बैठ गई। शाम 6 बजे उसे घर से ले गया। कुरुद गोकुलधाम सूनसान इलाके में ले गया। जहां बाइक खड़ी की। उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा। युवती ने विरोध किया। दरिंदे ने उसके साथ मारपीट कर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ मुंहकाला किया। फिर उसे छोड़कर भाग गया।

मेडिकल स्टोर से डेटॉल खरीद कर पी लिया

युवती किसी तरह पैदल वहां से निकली। घटना से क्षुब्ध होकर कुरुद में स्थित एक मेडिकल स्टोर पहुंची। जहां से डेटॉल खरीदा। कुछ दूर जाकर जमीन पर गिर गई। एक दूसरे मेडिकल स्टोर संचालक ने देखा तो पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची। उसे लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिए। जहां युवती का उपचार किया गया।

You may also like

Leave a Comment