Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Big Breaking: बारात में नाचने को लेकर हुआ विवाद, लड़की की विदाई के समय युवक की चाकू गोदकर हत्या

Big Breaking: बारात में नाचने को लेकर हुआ विवाद, लड़की की विदाई के समय युवक की चाकू गोदकर हत्या

by cgprimenews.com
0 comments

दुर्ग@CG Prime News. बारात में नाचने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बुधवार देर रात जेवरा चौकी अंतर्गत ग्राम सिरसा खुर्द में एक बाराती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। एएसपी विवेक शुक्ला घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम कोपरा, थाना पांडुका जिला गरियाबंद निवासी हेमचंद्र यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि बारात में आए 23 वर्षीय युवक का नाचने के दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया था। रात लगभग 12 बजे विदाई के बाद युवक की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई।

संदेहियों को लिया हिरासत में

शादी घर में हुए हत्या की वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना के कुछ देर बाद पुलिस गांव में पहुंच गई। संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवक की लाश सड़क में खून से लथपथ मिली। शर्ट फटा हुआ था, आस-पास कोई भी मौजूद नहीं था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। इस मामले में घराती और बाराती दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment