Friday, May 15, 2026
Home » Blog » Bhilai: नशे में धुत युवकों ने तेज रफ्तार कार से गार्ड को उड़ाया, इलाज के दौरान मौत, पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो मिले शराब पार्टी करते

Bhilai: नशे में धुत युवकों ने तेज रफ्तार कार से गार्ड को उड़ाया, इलाज के दौरान मौत, पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो मिले शराब पार्टी करते

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. भिलाई में नशे में धुत युवकों ने एक गार्ड को कार से गेट सहित उड़ा दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल गार्ड की अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। गेट तोडऩे और गार्ड को चपेट में लेने का वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि लोहे का गेट मृतक सिक्योरिटी गार्ड गनपत साहू की छाती में लगा और उसके दोनों पैर गेट में फंस गए। गनपत गेट सहित दीवार (green valley apartment bhilai) से टकराकर दब गया। कार चालक कॉलेज स्टूडेंट्स है, जिसका नाम सचिन सिंह है। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

bhilai police
भिलाई में शराबी युवकों ने गार्ड को कार से उड़ाया:

पुलिस पहुंची तो कर रहा था शराब पार्टी
स्मृति नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि रात में पुलिस जब सचिन सिंह को गिरफ्तार करने उसके कमरे में पहुंची, तो वहां अभिषेक मलागार, आदित्य मिश्रा, राहुल तिवारी, राहुल साहू, रियांशु ठाकुर, मेहुल गुप्ता, श्रृष्टि शर्मा और मनीषा सिंह के साथ शराब पार्टी कर रहा था।

पुलिस से की हुज्जतबाजी
पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस से ही हुज्जतबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने सचिन और उसके सभी साथी को गिरफ्तार किया। इनमें 2 लड़कियां भी शामिल थीं। कॉलोनी में आरोपियों का जुलूस निकाला गया।

यह है पूरा मामला
यह मामला 23-24 जनवरी की दरम्यानी रात का है। मृत गार्ड गनपत साहू के मुताबिक 24 जनवरी की देर रात चौहान ग्रीन वैली में ड्यूटी पर तैनात था। उसने रात में मेन गेट को बंद कर रखा था। इसी दौरान, आरोपी सचिन सिंह राजपूत अपनी कार सीजी 07 बीजे 8877 से रात 1 बजे आया। उसे देखकर गार्ड ने रोकने की कोशिश की। ये बात सचिन सिंह को काफी बुरी लगी। वह चिल्लाते हुए गार्ड को धमकी दी थी। गाली-गलौज भी की। इसके बाद सचिन सिंह अपने दोस्तों के साथ कार में नशे की हालत में देर रात 1:45 बजे फिर वापस पहुंचा।

रफ्तार में गेट को तोड़ते हुए गार्ड को लिया चपेट में
इस दौरान कार को जुनवानी की ओर से चौहान ग्रीन वैली के अंदर की ओर आते देख गार्ड ने गेट को खोलने की कोशिश की, लेकिन सचिन ने गेट खुलने का इंतजार नहीं किया। उसी रफ्तार में गेट को तोड़ते हुए गार्ड को चपेट में ले लिया और अंदर चला गया। बताया जा रहा है कि उसका पहले भी गार्ड से विवाद हो चुका था। वारदात वाली रात भी वह नशे में धुत था। गार्ड को कहा था कि तुझे गेट सहित उड़ा दूंगा। गार्ड की इलाज के दौरान जान गई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

You may also like