Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Bhilai Breaking: नेवई में पति ने पत्नी को मारा चाकू, बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर पर भी किया हमला, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Bhilai Breaking: नेवई में पति ने पत्नी को मारा चाकू, बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर पर भी किया हमला, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर पर भी चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। परिजनों ने महिला के मौत की सूचना पुलिस को दी। नेवई थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना गुुरुवार सुबह लगभग 9.30 बजे की है। आरोपी पति दल्लीराजहरा से आया और मायके मोहारी में रह रही पत्नी को सब्जी काटने वाले चाकू से मौत के घाट उतार दिया।

पति से चल रहा था विवाद
नेवई थाना पुलिस के एएसआई कंवर ने बताया कि मृत महिला ताप्ती का उसके पति साइमन मसीह के साथ विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके मोहारी में रह रही थी। मोहारी में रहकर अपने दो बच्चों का लालन-पालन कर रही थी। गुरुवार को साइमन सुबह 9.30 बजे पत्नी के मायके आया। वह अपनी पत्नी को ससुराल चलने की बात कहने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद आक्रोश में आकर पति ने घर में ही रखे चाकू से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी हो गया फरार

बेटी को चाकू मारता देख पिता बीच-बचाव करने आया तो आरोपी ने उसे भी चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। हत्या का जुर्म दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

You may also like