Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Bhilai: बलात्कार के बाद फरार आरोपी रेलवे ट्रैक किनारे झाडियों में छुपकर सोता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhilai: बलात्कार के बाद फरार आरोपी रेलवे ट्रैक किनारे झाडियों में छुपकर सोता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई@CG Prime News. घर में घुसकर युवती से बलात्कार के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घर से फरार आरोपी ने पुलिस को चकमा देते हुए दिन भर शहर में ही रहता था। उसने रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में अपना आशियाना बना लिया था और रात में वहीं सोता था। पुलिस को भनक लगी उसे गिरफ्तार कर लिया।न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

छावनी टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि 5 फरवरी की घटना है। प्रार्थी महिला का पति काम करने गया था। इस बीच उसे घर पर अकेली पाकर आरोपी रवि पंडित घर में घुस गया। उसके साथ बलात्कार कर घर से भाग गया। जब महिला का पति आया तो महिला ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति के साथ महिला थाना पहुंची और आरोपी रवि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट की भनक लगते ही आरोपी घर से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

सुपेला चौक के पास झाडिय़ों में बना लिया था ठिकाना

आरोपी रवि घर से फरार हो गया था। पुलिस की नजरों में छुपने हुए दिनभर शहर में काम करता था। रात में सुपेला चौक के पास रेलवे लाइन के किनारे झाडिय़ों में अपना ठौर बना लिया था। वहीं पर रात गुजारता था।

छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि आरोपी झाडियों में घर बनाकर रात को सोता था। पुलिस को उसकी भनक लगी और रात में दबिश देकर उसे पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ बलात्कार के मामले में जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया है।

You may also like

Leave a Comment