Home » Blog » भिलाई–दुर्ग के सिनेमाघरों में 32 साल बाद फिर दस्तक देगी ‘अंदाज अपना–अपना’

भिलाई–दुर्ग के सिनेमाघरों में 32 साल बाद फिर दस्तक देगी ‘अंदाज अपना–अपना’

by CG Prime News
0 comments

बॉलीवुड डेस्क। Movie Re-release राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 4 नवंबर, 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 5.30 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। अब लगभग 31 साल बाद आमिर-सलमान की यादगार फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘अंदाज अपना अपना’ इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देगी, वहीं फिल्म का नया टीजर कल यानी 13 फरवरी को जारी किया जाएगा। निर्माताओं ने पोस्टर साझा कर खुद इसकी पुष्टि की है। Movie Re-release कब रिलीज होगी फिल्म? हालांकि, फिल्म इसकी रि-रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।

अंदाज अपना अपना’ में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

You may also like