भटकने के दौरान बदमाशों से हुआ सामना
भिलाई। Youth stabbed to death in Durg after resisting a robbery attempt. जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पास सोमवार तड़के लूट का विरोध करने पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के करहीडीह और चिखली चौक के बीच हुई। मृतक की पहचान धमधा क्षेत्र के ग्राम घुमाकला निवासी प्रकाश सिंह कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मेडिकल कॉलेज आए थे चार युवक
जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी समित मिश्रा ने बताया कि प्रकाश सिंह कश्यप अपने तीन साथियों के साथ बाइक से जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक साथी को दिखाने पहुंचे थे। रविवार होने के कारण अस्पताल की ओपीडी बंद थी। इसके बाद चारों युवक स्मृतिनगर क्षेत्र की शराब दुकान पहुंचे और शराब पीने के बाद सूर्या मॉल की ओर चले गए। देर रात वे रास्ता भटक गए और अलग-अलग क्षेत्रों में घूमते हुए करहीडीह और चिखली चौक के बीच पहुंच गए।
लूट का विरोध करने पर किया चाकू से हमला
रात करीब ढाई बजे कुछ अज्ञात युवकों ने चारों को रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। जब युवकों ने पैसे देने से इनकार किया तो बदमाशों ने चाकू की नोक पर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने मोबाइल फोन और करीब चार हजार रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर प्रकाश सिंह कश्यप पर चाकू से हमला कर दिया। उसके साथी जान बचाकर वहां से भागे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
सूचना मिलने पर डायल-112 और जेवरा-सिरसा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल प्रकाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज
जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस ने हत्या और लूट का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Facebook
Twitter
LinkedIn
CopyCopied
The post दुर्ग में लूट का विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार appeared first on CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट.
Facebook
Twitter
LinkedIn
CopyCopied
The post दुर्ग में लूट का विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार appeared first on CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट.
