Monday, June 15, 2026
Home » Blog » AAP सांसद राघव चड्ढा ज्वाइन करेंगे BJP, बोले-गलत पार्टी में सही आदमी हूं, 7 सांसद साथ होने का दावा

AAP सांसद राघव चड्ढा ज्वाइन करेंगे BJP, बोले-गलत पार्टी में सही आदमी हूं, 7 सांसद साथ होने का दावा

पंजाब CM बोले- बीजेपी की पंजाबियों से बनती नहीं

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दिल्ली. AAP leader Raghav Chadha will join BJP आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को भाजपा (BJP) ज्वाइन करने का ऐलान किया। राघव चड्ढा ने कहा कि उनके साथ पार्टी के दो-तिहाई सांसद भी भाजपा में शामिल होंगे। अशोक मित्तल के घर 15 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की थी। शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे।

हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल भी साथ में

राघव चड्ढा ने कहा कि क्रिकेटर हरभजन सिंह और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी उनके साथ हैं। दोनों फिलहाल आप के राज्यसभा सांसद हैं। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है।

CG PRIME NEWS

AAP सांसद राघव चड्ढा ज्वाइन करेंगे BJP, बोले-गलत पार्टी में सही आदमी हूं, 7 सांसद साथ होने का दावा

गलत पार्टी में सही आदमी हूं

चड्ढा ने कहा- पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।

पंजाब CM बोले- बीजेपी की पंजाबियों से बनती नहीं

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा- मैं पहले भी कहता रहा हूं कि बीजेपी की पंजाबियों से बनती नहीं है। जिससे पंजाबी खुश होते हैं, उसे यह खराब करने की कोशिश करती है। जब हमारी सरकार बनी तो हमारा आरडीएफ का पैसा रोका गया। फिर हमारे एमएमएस ग्रुप बनाकर उन्हें मान्यता देने की कोशिश की गई। किसान आंदोलन के समय भी बीजेपी ने गद्दारी की। सीएम ने कहा कि अब हमारे सांसदों को अपने साथ शामिल किया जा रहा है, क्योंकि पंजाब में उनका अपना कोई मजबूत आधार नहीं है। लेकिन वे पूछते हैं कि भगवंत मान सरकार का विकल्प क्या है।

मान बोले- भाजपा अपना रंग लगाकर छोड़ देती है

सीएम मान बोले- पार्टी बड़ी होती है, आदमी बड़ा नहीं होता। इन्हें सीट मिल गई, न हाथ जोड़ने पड़े न चुनाव लड़ना पड़ा। इनका होना उधर कुछ भी नहीं है। वह बीजेपी है। केवल अपना रंग लगाकर छोड़ देंगे।

मेन आर्किटेक्ट ने ही साथ छोड़ दिया- कांग्रेस

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जब पार्टी के “मेन आर्किटेक्ट” ने ही साथ छोड़ दिया, तो यह अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा करता है। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को इस पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए। जो नेता पहले दूसरों पर सवाल उठाते थे, अब उन्हें खुद अपने हालात पर सफाई देनी पड़ेगी। आने वाले चुनावों से पहले पार्टी के बाकी सांसद भी साथ छोड़ सकते हैं।

आप ने चड्ढा को उपनेता पद से हटाया

2 अप्रैल को आप ने राघव चड्ढा को आप के राज्यसभा सांसदों के उपनेता पद से हटा दिया। इस बारे में राज्यसभा सेक्रेरिएट को चि_ी दी गई। जिसमें यह भी कहा गया कि उन्हें पार्टी के कोटे से बोलने का टाइम न दिया जाए। AAP ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), फगवाड़ा के वाइस चासंलर अशोक मित्तल को उपनेता बना दिया। राघव 2022 से पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। उनकी टर्म 2028 तक है।

दो तिहाई सांसद हमारे साथ

राघव चड्ढा ने कहा- राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई, यानी 7 हमारे साथ हैं। इनमें राघव चड्ढा के अलावा संदीप पाठक, राजेंदर गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह और अशोक मित्तल शामिल हैं।


You may also like