Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में चुनाव नहीं लड़ेगी आम आदमी पार्टी, कार्यकर्ताओं को लगा बड़ा झटका, जानिए क्या है कारण

छत्तीसगढ़ में चुनाव नहीं लड़ेगी आम आदमी पार्टी, कार्यकर्ताओं को लगा बड़ा झटका, जानिए क्या है कारण

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को झटका लगा है। कांग्रेस और विपक्षी दलों के बने इंडिया गठबंधन की सदस्य आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से खुद को बाहर कर दिया है। प्रदेश में पार्टी कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी।

प्रत्याशी उतारने की थी संभावना
लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी के इस फैसले के बाद कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। हालांकि पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि हम भले लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसे देखते हुए लोकसभा चुनाव में भी प्रत्याशियों को उतारने की संभावना जताई जा रही थी।

नहीं हुई नए अध्यक्ष की नियुक्ति
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में आप का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ के आप अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने 16 जनवरी को 6 प्रमुख पदाधिकारियों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के 2 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पार्टी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

You may also like