Thursday, April 16, 2026
Home » Blog » सीमेंट से लोड ट्रक दीवार तोड़ते हुए दुकान और घर में घुसा, गनिमत रही कि कमरे में कोई नहीं था

सीमेंट से लोड ट्रक दीवार तोड़ते हुए दुकान और घर में घुसा, गनिमत रही कि कमरे में कोई नहीं था

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

ट्रक की स्टेयरिंग का लिवर टूटने से हुआ हादसा

CG Prime News@Bhilai.भट्ठी थाना अंतर्गत साइबर सेल के पास एक अनियंत्रित ट्रक दुकान की दीवार को तोड़ते हुए घर में घुस गया। गनिमत इतनी रही कि परिवार के लोग सुबह उठकर पीछे चाय पी रहे थे। इस लिए बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले में जांच कर रही है।

भिलाई भट्टी टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि सुबह 6.15 बजे की घटना है। सिंह किराना दुकान के संचालक अशोक सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। सामने दुकान है और पीछे टीनसेड मकान है। मुर्गा चौक की तरफ से सीमेंट से भरा ट्रक बोरिया गेट की ओर जा रहा था। उसने भट्टी थाना के ब्रेकर को पार किया और साइबर सेल से की बाउंड्री को पार किया। इस दौरान ट्रक की स्टेयिरंग फेल हो गई। नीचे स्टेयिरंग से जुड़ा लिवर टूट गया, जिसके चलते ट्रक घर की तरफ मुड़ गया और दुकान की दीवार को तोड़ते हुए कमरे में घुस गया। गनिमत इतनी थी कि दुकान और कमरे में कोई नहीं था। पूरा परिवार पीछे की तरफ चाय पी रहा था। इस लिए सभी बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। इधर चालक भी गाड़ी में बैठा रहा। उसे तनीक भी खरोच नहीं आई।

You may also like