Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » बोट में मोटर पंप लगाकर अवैध रेत खनन, प्रशासन ने की कार्रवाई

बोट में मोटर पंप लगाकर अवैध रेत खनन, प्रशासन ने की कार्रवाई

by cgprimenews.com
0 comments

कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर अवैध खनन पर की जा रही कार्रवाई

CG Prime News@दुर्ग.पाटन ब्लाक में ग्राम सिपकोना में खारुन नदी के किनारे बोट में मोटर पंप लगाकर अवैध तरीके से रेत का खनन किया जा रहा था। सूचना प्रशासन को मिलते ही कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी को दिए। इसके पश्चात मौके पर पहुंचकर राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम ने बोट जब्त की और 700 घन मीटर रेत भी जब्त की।

एसडीएम विपुल गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर निर्देश पर लगातार अवैध खनन की मॉनिटरिंग की जा रही है। सिपकोना से आई सूचना मिलते ही तत्काल अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की गई। नाव में मोटर पंप लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर बोट जब्त की। साथ ही स्थल से 700 घनमीटर रेत भी जब्त की। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार प्रकाश सोनी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बता दें रेत के अवैध खनन पर प्रशासन द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी है।

You may also like