Wednesday, June 10, 2026
Home » Blog » मंदबुद्धि युवती से रेप: शादी का झांसा देकर किराए के मकान में किया बलात्कार, युवती घर पहुंची रोती हुए बहन को बताई आपबीती

मंदबुद्धि युवती से रेप: शादी का झांसा देकर किराए के मकान में किया बलात्कार, युवती घर पहुंची रोती हुए बहन को बताई आपबीती

by cgprimenews.com
0 comments

-आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

CG Prime News@भिलाई. जामुल आम्रपाली से अपने भतीजे को छोड़कर युवती घर लौट रही थी। मिलन चौक के पास आरोपी ने उसे मिला और बोला कि उसे जामता है। मंदबुद्धि का फायदा उठाते हुए बहला फुसला कर उसे अपने किराए के मकान में ले गया। जहां शादी करने की बात कर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसे भगा दिया। रोती हुई घर पहुंची युवती ने आप बीती अपनी बहन को बताई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया। न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेजा गया।

छावनी थाना प्रभारी नरेश सार्वा ने बताया कि 21 वर्षीय युवती मंदबुद्धि है। वह अपनी बहन और पिता के साथ रहती है। उसकी मां नहीं है। घटना के दिन अपने भतीजे को छोड़ने के लिए आम्रपाली गई थी। इधर पावर हाउस होटल ग्लैक्सी में काम करने वाला आरोपी वासुदेव भारती (31 वर्ष) उसे मिला युवती से कहने लगा कि करीब एक माह से उसे जानता है। उससे शादी करना चाहता है। झांसा देकर बहलाफुसला कर अपने किराए के मकान में ले गया। जहां उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसे घर से भगा दिया।

होटल से छुट्टी लेकर घुम रहा था आरोपी

घटना के दिन आरोपी होटल से छुट्टी लेकर घुम रहा था। मिलन चौक पर उसे युवती दिखाई दी। उसकी नियत डोल गई। युवती को रास्ते में रोका लिया और उसे झांसा दिया। लड़की के बारे में उसे मालूम है। इसके बावजूद वह शादी करेगा। इधर जब युवती को देरी होने लगी तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू की। शाम को लड़की घर पहुंची। उसके साथ घटित घटना के बारे में रोते हुए बहन को बताया। परिजनों के साथ वह थाना पहुंची। शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


You may also like