Friday, February 13, 2026
Home » Blog » Big Breaking : बीजापुर नक्सली मुठभेड़ में लापता जवानों को नक्सलियों ने किया कैद, केन्द्रीय मंत्री अमित साह मुख्यमंत्री के साथ ले रहे बैठक

Big Breaking : बीजापुर नक्सली मुठभेड़ में लापता जवानों को नक्सलियों ने किया कैद, केन्द्रीय मंत्री अमित साह मुख्यमंत्री के साथ ले रहे बैठक

by cgprimenews.com
0 comments

– केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

जगदलपुर@CG Prime News. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के दौरान लापता जवान नक्सलियों के कब्जे में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली नेता ने स्थानीय मीडियाकर्मियों को फोन कर इसकी सूचना दी है। साथ ही आश्वासन दिया है कि जवान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। समय आने पर उसे छोड़ा जाएगा। लापता जवान सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के है।

एसपी कमललोचन कश्यप ने बताया कि जवान की लोकेशन अभी तक नहीं मिल सकी है। वहीं दूसरी ओर मुठभेड़ में शामिल एक जवान ने ग्राउंड जीरो पर 600 से ज्यादा नक्सलियों की मौजूदगी का दावा किया है, जबकि अफसर वहां 250 नक्सली होने की बात कह रहे थे। सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जगदलपुर पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल के साथ शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

मुठभेड़ के दौरान 21 जवान लापता हो गए थे। इनमें से 23 जवानों के पार्थिव शरीर को रविवार को एयरफोर्स की मदद से रिकवर कर लिए गया, जबकि एक जवान का पता नहीं चल सका है। लापता जवान कोबरा बटालियन के राकेश्वर सिंह मनहास बताए जा रहे है। सीआरपीएफ की कोबरा, सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन, एसटीएफ, सीएफ और डीआरजी के जवानों की तर्रेम क्षेत्र के जोनागुड़ा के पास शनिवार को नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। नक्सलियों के एंबुश में फंस कर 23 जवान शहीद हुए हैं।

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

शहीद उप निरीक्षक दीपक भारद्वाज-पिहरीद (जांजगीर-चांपा), प्रधान आरक्षक रमेश कुमार जुर्री-पण्डरीपानी(कांकेर), प्रधान आरक्षक नारायण सोढ़ी-पुन्नुर आवापल्ली(बीजापुर), आरक्षक रमेश कोरसा-बरदेला, जांगला(बीजापुर), आरक्षक सुभाष नायक-बासागुड़ा(बीजापुर), सहायक आरक्षक किशोर एन्ड्रीक-चेरपाल(बीजापुर), सहायक आरक्षक सनकुराम सोढ़ी-पेदपाल(बीजापुर), सहायक आरक्षक भोसाराम करटामी-एकेली, नेलसनार(बीजापुर), बबलू रवा-कोबरा बटालियन असम।

घायल जवानों का चल रहा इलाज

एसटीएफ के रामाराम पोयाम, भास्कर यादव, सोनू मंडावी, थामेश्वर साहू, कोबरा बटालियन 210 के अमित कुमार, सुनील कुमार, सोमेश, आनंद पटेल, मदन पाल, बलेंदर सिंह, जितेंद्र दास, सूर्यभान सिंह यादव, थामस पाल, डीआरजी के लक्ष्मण हेमला, मनीराम कुंजाम, विजय मंडावी, बदरु पुनेम, आनंद कुरसम, प्रकाश चेट्टी, बसंत झाड़ी, दसरु हेमला का इलाज बीजापुर अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा सात जवानों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

You may also like

Leave a Comment