Friday, February 13, 2026
Home » Blog » अभनपुर: एक ही परिवार के पांच सदस्यों की घर में मिली लाश, पति-पत्नी, दो बच्चे और बूढ़ी मां की मौत देख सदमे में ग्रामीण

अभनपुर: एक ही परिवार के पांच सदस्यों की घर में मिली लाश, पति-पत्नी, दो बच्चे और बूढ़ी मां की मौत देख सदमे में ग्रामीण

by cgprimenews.com
0 comments

ग्रहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिए जांच के निर्देश

रायपुर. रायपुर जिले के अभनपुर अंतर्गत आने वाले केंद्री गांव में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के 5 सदस्यों की लाश घर पर मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना में पति- पत्नी, बूूढ़ी मां और दो बच्चों की मौत हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस विभाग के आला अधिकारी को जांच के निर्देश दिए है।

मंगलवार की सुबह लोगों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फांसी के फंदे से उतरवाया। जिसके बाद घर के अलग-अलग कमरों में बाकी लोगों की लाश मिली। पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है। इसके साथ ही मृतक परिवार के पड़ोसियों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। एक ही परिवार के पांच लोगों के इस तरह शव मिलने से आस-पास सनसनी फैली हुई है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना के बारे में सुनकर लोग हतप्रभ हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक कमलेश साहू (32) का शव आज सुबह उसके मकान के कमरे में झूलता हुआ मिला है।

जांच करने एफएसएल टीम पहुंची

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद घटना स्थल के लिए पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल की टीम पहुंची है। जिस तरह से पांच लोगों के शव अलग-अलग कमरों में मिला है। इससे संदेह जताया जा रहा है कि हो सकता है पहले चार लोगों की हत्या की गई होगी, उसके खुद आरोपी ने भी सुसाइड कर लिया होगा। फिलहाल जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment