Monday, August 24, 2026
Home » Blog » बेमेतरा में जल-अभिषेक के दौरान नदी में बहा युवक, नवागढ़ के मुंगवाय घाट पर हादसा

बेमेतरा में जल-अभिषेक के दौरान नदी में बहा युवक, नवागढ़ के मुंगवाय घाट पर हादसा

कटई गांव का 17-18 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आया, तलाश अभियान जारी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
बेमेतरा में जल-अभिषेक के दौरान नदी में बहा युवक, नवागढ़ के मुंगवाय घाट पर हादसा

CG Prime News@बेमेतरा. A young man drowned in the Half River in Bemetara छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मुंगवाय घाट पर हाफ नदी में जल-अभिषेक के दौरान कटई गांव का करीब 17-18 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण उसका पता नहीं चल सका।

जानकारी के मुताबिक, युवक धार्मिक कार्य के लिए मुंगवाय घाट पहुंचा था। जल-अभिषेक के दौरान वह नदी के पानी में गया। इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

चंदनू पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलने के बाद चंदनू पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। नदी की स्थिति और तेज बहाव को देखते हुए बचाव अभियान के लिए SDRF और NDRF की टीमों को भी लगाया गया है। रेस्क्यू टीम नदी के आसपास के हिस्सों और संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। तेज बहाव और नदी में पानी की स्थिति तलाशी अभियान में चुनौती बनी हुई है। इसके बावजूद बचाव दल संभावित क्षेत्रों को खंगाल रहा है। पुलिस की निगरानी में अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।


कटई गांव में चिंता का माहौल

युवक के नदी में बहने की खबर फैलते ही कटई गांव में चिंता का माहौल है। परिजन और ग्रामीण उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। घटना के बाद से परिवार के लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन की ओर से भी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। रेस्क्यू टीम नदी के बहाव वाले हिस्सों के साथ आसपास के संभावित स्थानों पर युवक की तलाश कर रही है।

नदी के तेज बहाव ने बढ़ाई चुनौती

फिलहाल युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। चंदनू पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें संयुक्त रूप से तलाशी अभियान में जुटी हैं। नदी की परिस्थितियों को देखते हुए बचाव दल सावधानी के साथ सर्च ऑपरेशन चला रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, युवक की तलाश पूरी होने के बाद ही हादसे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

You may also like