Saturday, July 11, 2026
Home » Blog » वियतनाम में पर्यटकों की नाव समुद्र में पलटी, 15 भारतीयों की मौत

वियतनाम में पर्यटकों की नाव समुद्र में पलटी, 15 भारतीयों की मौत

फु क्वोक के पास पर्यटन के दौरान हुआ हादसा, भारतीय दूतावास ने बनाई कंट्रोल रूम व्यवस्था, स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान में जुटा।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव समुद्र में पलटी, कई टूरिस्ट लापता

CG Prime News@दिल्ली.A boat carrying Indian tourists capsized at sea in Vietnam. वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार सुबह भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। घटना की पुष्टि भारत के हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय दूतावास ने की है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें से 32 भारतीय थे। 15 भारतीयों की मौत हो गई। ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पर्यटक थे। बोट पर कुल 4 क्रू मेंबर्स समेत 36 लोग सवार थे। 21 लोगों को बचा लिया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की वजह समुद्र की ऊंची लहरें हो सकती हैं। जो वीडियो सामने आए, उनमें लहरें उठती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए थे। नाव जब पलटी तो टूरिस्ट नाव के नीचे फंस गए। दूतावास के अनुसार स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान चला रहा है और हादसे से जुड़ी सभी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव समुद्र में पलटी, कई टूरिस्ट लापता

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव समुद्र में पलटी, कई टूरिस्ट लापता

तेलंगाना के पर्यटकों के सवार होने का दावा

सोशल मीडिया पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि नाव में सवार भारतीयों में करीब 32 पर्यटक तेलंगाना के रहने वाले थे। प्रशासन इस दावे की भी जांच कर रहा है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि यात्रियों की पहचान और स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही विस्तृत विवरण साझा किया जाएगा।

32 भारतीयों में 2 महिलाएं भी बोट में सवार थी

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बोट में सवार भारतीयों के नाम जारी किए हैं। इसमें 2 महिलाएं भी शामिल है। 32 भारतीयों के नाम देखें-बालासुब्रमणि पलानीसामी, सेल्वम पिचियाह, सेंथिल कुमार जयवेल, शिवकुमार मुथुकुमारसामी, निर्मल कुमार सेथुरामन, मुरुगा प्रभु अरुमुगम, रुबन सेल्वा नाथन जैकब येसुपथम, श्रीधर धर्मराजन, विग्नेश्वर राधाकृष्णन गोपाल, रामासुब्बु अन्नावी, अबुथल्खा जहीरुद्दीन, श्रीधर सुन्दरराजन, वाम्शीदर सेल्लूर रामराज, सेंजादैवेल कुप्पुसामी, नागलामडुगु सोहन, नल्लापेटा आदिशेशैया रवितेजा, शेख अब्दुल्लाह अब्दुल मजीद, राजीव कलैवानन, बालाजी नटेसन, विनया कुमार चितापुरम भास्कर, रविशंकर सुगुमारन, विपुल उत्तम चंद, संतोष कुमार शांतिलाल जैन, बाबू कुप्पुस्वामी, अलागुराजन शिवसामी, वसंता कुमार आनंदहन, श्रीधर मुदियम, किशोर गेल्ली, एविकॉट चेरियन थॉमस, रमेश कुमार पचियप्पन, लोवेनी थॉमस, जया लक्ष्मी गेल्ली।

भारतीय दूतावास ने बनाया कंट्रोल रूम

हादसे के बाद हनोई और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय दूतावासों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं। दूतावास ने कहा कि दोनों मिशन स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और भारतीय नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सुबह करीब 10:30 बजे हुआ हादसा

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। नाव पर्यटकों को फु क्वोक के निकट स्थित होन मे रुट न्गोआई (Hon May Rut Ngoai) द्वीप की सैर कराने जा रही थी। यह इलाका अपने स्वच्छ समुद्री तट, नीले पानी और कोरल रीफ डाइविंग के लिए दुनिया भर के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय माना जाता है। यहां पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से नाव या स्पीडबोट के जरिए पहुंचते हैं। स्थानीय राहत एजेंसियां समुद्र में लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। भारतीय दूतावास ने परिजनों से अफवाहों पर भरोसा न करने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करने की अपील की है।

You may also like