Monday, July 6, 2026
Home » Blog » दुर्ग में रोजगार मेला 10 जुलाई को, 1342 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग में रोजगार मेला 10 जुलाई को, 1342 पदों पर होगी भर्ती

10 वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
दुर्ग में रोजगार मेला 10 जुलाई को, 1342 पदों पर होगी भर्ती

CG Prime News@दुर्ग.Job fair in Durg on July 10; recruitment for 1,342 posts नौकरी की आस लगाए बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। दुर्ग में निजी क्षेत्र के 1342 पदों पर भर्ती होगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय जिला-दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 10 जुलाई को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय नया भवन परिसर पोटिया दुर्ग में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

10 वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी

उप संचालक रोजगार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार इस रोजगार मेला के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई (ITI), डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, एम.बी.बी.एस (MBBS).,बी.ए.एम.एस. (BAMS), नर्सिंग, जी.एन.एम.(GNM), ए.एन.एम.(ANM), डिप्लोमा पैरामेडिकल और अन्य योग्यताधारी आवेदकों के लिए कुल 15 नियोजकों से 1342 तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

जिसकी जानकारी रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक ऑनलाईन आवेदन कर सकतें है। जिसके लिए रोजगार पंजीयन करवाना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में संपर्क कर सकते हैं।

You may also like