
दुर्ग: आइसक्रीम पार्लर की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों का खुलासा
दुर्ग। Prostitution racket operating under the guise of an ice cream parlour in Durg; 3 women and 3 men taken into custody. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा मार्केट के जलाराम लॉज में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ऐसे ठिकाने का खुलासा किया है, जहां कथित तौर पर आइसक्रीम पार्लर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान तीन महिलाएं और तीन पुरुष को हिरासत में लिया गया, जबकि मौके से आपत्तिजनक सामग्री और ग्राहकों का विवरण दर्ज एक रजिस्टर भी बरामद किया गया है।
यह भी पढ़े। दुर्ग: 1 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहेगा सिरसा गेट अंडर ब्रिज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक काफी समय से इस स्थान पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सामने का हिस्सा सामान्य आइसक्रीम पार्लर की तरह संचालित होता मिला, लेकिन पीछे पूरा कोठा संचालित था। जहां अनैतिक गतिविधियां चल रही थी। आरोपी लॉज संचालक विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया।

तीन महिलाओं को लिया गया हिरासत में
छापेमारी के दौरान पुलिस को तीन अलग-अलग कमरों में दो युवतियां और एक महिला मिलीं। सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर कार्टून में बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की। अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। चार मोबाइल और 20 हजार रुपए नकद जब्त कर पीटा एक्ट की धारा 3,4,5,7 में कार्रवाई की।
ग्राहकों का रजिस्टर बना जांच का अहम आधार
कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ एक रजिस्टर भी लगा है, जिसमें कथित रूप से आने वाले ग्राहकों और महिलाओं से संबंधित विवरण दर्ज पाए गए हैं। पुलिस अब इस रजिस्टर के आधार पर यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा यह गतिविधि कब से संचालित की जा रही थी।
आगे भी हो सकती हैं गिरफ्तारियां
दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर का कहना है कि मामले में पूछताछ जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
