Monday, May 25, 2026
Home » Blog » पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 10 दिनों में चौथी बढ़े, दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपए पार

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 10 दिनों में चौथी बढ़े, दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपए पार

पश्चिम एशिया संकट और महंगे आयात का असर आम जनता पर दिखने लगा है। 25 मई 2026 से देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा किया गया है।

by cgprimenews.com
0 comments
पेट्रोल पंप पर बढ़ी हुई पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों का बोर्ड देखते लोग।

नई दिल्ली.  Petrol and diesel prices rise again: Fourth hike in 10 days, petrol crosses Rs 102 in Delhi. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। 25 मई 2026 सुबह 6 बजे से तेल कंपनियों ने एक बार फिर ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 2.71 रुपये बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब भारतीय बाजार में दिखाई देने लगा है। तेल कंपनियां आयात लागत का दबाव धीरे-धीरे उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं।

यह भी पढ़ेः विराट-ट्रैविस हेड विवाद के बाद बढ़ी ऑनलाइन ट्रोलिंग, पत्नी जेसिका ने जताई चिंता

10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी मानी जा रही है।

  • 15 मई को करीब 3 रुपये की बढ़ोतरी
  • 19 मई को लगभग 90 पैसे की वृद्धि
  • 23 मई को फिर करीब 90 पैसे महंगा
  • 25 मई को दोबारा बड़ा इजाफा

प्रीमियम ईंधन भी हुए महंगे

इन चार चरणों में दिल्ली में पेट्रोल कुल 7.35 रुपये और डीजल 7.53 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ते दामों से आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका है। सामान्य पेट्रोल-डीजल के साथ प्रीमियम ईंधनों की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली में XP95 पेट्रोल अब 109.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि XG ईंधन 100.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

मुंबई समेत कई शहरों में बढ़ी कीमतें

मुंबई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं भोपाल, जयपुर, पटना और गुवाहाटी जैसे शहरों में भी पेट्रोल 105 से 114 रुपये प्रति लीटर के बीच पहुंच चुका है। राज्यों में अलग-अलग वैट और टैक्स के कारण ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आने वाले दिनों में और वृद्धि संभव है।


You may also like