Friday, May 22, 2026
Home » Blog » DRG जवान की पत्नी ने पति के गर्लफ्रेंड की दी सुपारी, हत्या के दो साल बाद गिरफ्तार

DRG जवान की पत्नी ने पति के गर्लफ्रेंड की दी सुपारी, हत्या के दो साल बाद गिरफ्तार

युवती की गुमशुदगी की फाइल दोबारा खुली तब जाकर इस मामले में सुपारी किलिंग का एंगल सामने आया।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@बस्तर. Wife of DRG Jawan Orchestrates Murder of Husband’s Girlfriend in dantewada बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में एक डीआरजी जवान की पत्नी ने पति के साथ अफेयर के शक में कॉलेज छात्रा की हत्या करवा दी। युवती की हत्या के लिए बकायदा पत्नी ने 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी। घटना जून 2024 की है। जब युवती की गुमशुदगी की फाइल दोबारा खुली तब जाकर इस मामले में सुपारी किलिंग का एंगल सामने आया। पुलिस ने DRG जवान की पत्नी और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

पति से अफेयर का था शक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी जवान की पत्नी कमली करटम (40) ने पति के अफेयर के शक में कॉलेज छात्रा की सुपारी देकर हत्या करवा दी थी। आरोपी महिला ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को 50 हजार रुपए देकर युवती की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने घर में घुसकर छात्रा का मुंह और गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

युवती का कंकाल जब्त

हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर पिकअप वाहन से गांव ले जाया गया और घर के पीछे नाले किनारे दफना दिया गया। पुलिस ने मामले में कमली करटम (40) और डीआरजी जवान की पहली पत्नी की बेटी लक्ष्मी (22) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बोरे में दबा कंकाल भी बरामद किया गया है। वहीं मुख्य आरोपी हुंगाराम उर्फ बुटू करटम फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, DRG जवान पांडू करटम तोयलंका का रहने वाला है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। कमली करटम उसकी दूसरी पत्नी है। कमली को शक था कि पांडू का रामदई कश्यप (22) के साथ अफेयर चल रहा है।

इसी बीच जून 2024 में रामदई के रिश्तेदारों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुरुआती जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में मामले को दोबारा खोलकर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कॉल डिटेल और रिश्तेदारों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इस दौरान पता चला कि रामदई का पांडू करटम से लगातार संपर्क था। पूछताछ में सामने आया कि कमली अपने पति और युवती की नजदीकियों से नाराज थी।

You may also like