Wednesday, May 20, 2026
Home » Blog » राहुल गांधी बोले-RSS के कार्यकर्ताओं से कहना PM, गृहमंत्री गद्दार

राहुल गांधी बोले-RSS के कार्यकर्ताओं से कहना PM, गृहमंत्री गद्दार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- आप भारतीय राजनीति के राहु हैं, जो देश की राजनीति को दूषित करते हैं

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली. Rahul Gandhi makes objectionable statement against PM Modi. रायबरेली और अमेठी के दौरे पर पहुंचे विपक्ष ने नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और RSS पर तीखा हमला बोला है। बुधवार को राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा कि जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।

अब आर्थिक तूफान आ रहा, मोदी बचा नहीं पाएंगे

कांग्रेस सांसद ने कहा अब आर्थिक तूफान आ रहा है। मोदी आपको बचा नहीं पाएंगे। याद रखना, जैसे कोविड और नोटबंदी के समय रोए थे, कहा था- मुझे फांसी पर लटका देना। वैसे ही टीवी पर फिर आएंगे। हाथ जोड़ेंगे। रोएंगे। कहेंगे- मेरी गलती नहीं है।

भाजपा अध्यक्ष का पलटवार

भारतीय राजनीति के राहुल के गद्दार वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- यह उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। मैं मानता हूं कि आप भारतीय राजनीति के राहु हैं, जो देश की राजनीति को दूषित करते हैं। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- राहुल गांधी रिजेक्टेड माल हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी सत्ता न मिलने के कारण निराशा में हैं। वे पीएम मोदी को गाली नहीं दे रहे हैं, बल्कि देश को गाली दे रहे हैं।

मरीजों से की मुलाकात

राहुल दो दिन के दौरे पर 19 मई (मंगलवार) को रायबरेली पहुंचे थे। बुधवार दोपहर 2 बजे रायबरेली से अमेठी आए। यहां संजय गांधी अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की। इसके बाद दिल्ली रवाना हो गए। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा है। इससे पहले, वे 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे।

मेलोनी को टॉफी खिला रहे

अमेठी में राहुल गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा- इटली की पीएम मेलोनी को नरेंद्र मोदी टॉफी खिला रहे हैं। रील बनाई जा रही हैं। ये बीजेपी वाले मेरा मजाक उड़ाते हैं। जो आर्थिक दीवार उन्हें खड़ी करनी थी, नहीं की। मजाक चल रहा है। देश में बिजनेस बंद हो रहे हैं।

 

You may also like