Wednesday, May 20, 2026
Home » Blog » Bhilai: बीमा कराने के नाम पर 38.30 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhilai: बीमा कराने के नाम पर 38.30 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

इलेक्ट्रॉनिक सामान की करवाई खरीदी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. Bhilai: Fraud of 38.30 Lakhs Committed Under the Guise of Insurance; Two Accused Arrested दुर्ग जिले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने बीमा पॉलिसी में अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीडि़त और उसके परिवारजनों को बीमा कराने और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदकर अधिक लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर कुल 38,30,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

खुद को बीमा एजेंट बताकर लिया झांसे में

17 मई को प्रार्थी संतोष कुमार निवासी भिलाई ने थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2022 में बीमा पॉलिसी की परिपक्वता पूर्ण होने पर वह सिविक सेंटर स्थित बीमा कार्यालय गया था। जहां स्वयं को बीमा एजेंट बताने वाले व्यक्ति के. देवासहायम द्वारा उससे संपर्क किया गया। आरोपी ने संतोष को अधिक लाभ देने वाली बीमा पॉलिसी की जानकारी देकर विश्वास में लिया गया।

इलेक्ट्रॉनिक सामान की करवाई खरीदी

आरोपियों ने प्रार्थी और उसके परिवार के सदस्यों का बीमा कराने के नाम पर विभिन्न किस्तों में चेक व ऑनलाइन माध्यम से 31,30,000 रुपए प्राप्त किए। साथ ही सुपर बाजार से लगभग 7,00,000 रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदवाकर अधिक लाभ में बेचने का झांसा दिया गया। इस प्रकार आरोपियों द्वारा कुल 38,30,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई।

जान से मारने की धमकी देने लगे

प्रार्थी द्वारा बीमा संबंधी दस्तावेज मांगने पर आरोपीगण लगातार टालमटोल करते रहे। जान से मारने की धमकी दी गई। रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगणों की संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी के. रवि कुमार उम्र 29 वर्ष और के. राजेश कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी सेक्टर-06 एवं वर्तमान पता सेक्टर-07 भिलाई को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1. के. रवि कुमार, उम्र 29 वर्ष, निवासी सेक्टर-06 भिलाई, वर्तमान पता सेक्टर-07 भिलाई।
2. के. राजेश कुमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी सेक्टर-06 भिलाई, वर्तमान पता सेक्टर-07 भिलाई।

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक प्रकाश कांत, सउनि पुनीत राम वर्मा और हेड कांस्टेबल पुरूषोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका रही।

You may also like