CG Prime News@भिलाई. दुर्ग पुलिस ने नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। खुर्शीपार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 किलो 710 ग्राम गांजा, 1,480 रुपए कैश और एक बाइक जब्त किया है। खुर्शीपार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
आईटीआई मैदान के पास बेच रहा था गांजा
खुर्शीपार थाना पुलिस ने बताया कि भिलाई आईटीआई मैदान के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना खुर्शीपार पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदेही व्यक्ति को घेराबंदी कर रोका गया। पूछताछ और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 10 किलो 710 ग्राम बरामद किया गया। साथ ही आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1,480 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सन्नी यादव उर्फ देवार निवासी देवार पारा, मछली मार्केट खुर्शीपार, भिलाई जिला दुर्ग बताया। आरोपी द्वारा गांजा बिक्री हेतु रखना स्वीकार किए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 180/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
मुख्य आरोपी
1. सन्नी यादव उर्फ देवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवार पारा मछली मार्केट, खुर्शीपार भिलाई, जिला दुर्ग।
जब्त सामग्री
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 10 किलो 710 ग्राम।
2. कैश रकम 1,480 रुपये।
3. एक बाइक
