CG Prime News@दुर्ग. Durg: Two Youths Arrested for Facilitating Online Betting on IPL Match दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में आईपीएल (IPL) क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर उतई पुलिस और एसीसीयू टीम (ACCU) ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों कब्जे से 4 मोबाइल फोन जब्त किया गया है। छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा
उतई थाना पुलिस ने बताया कि 28 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढौर में आईपीएल क्रिकेट मैच (राजस्थान बनाम पंजाब) के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर उतई पुलिस व एसीसीयू द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
सट्टा खिलाते मिले दोनों आरोपी
मौके पर दो व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए। जो लोगों से संपर्क कर मैच में हार-जीत पर पैसों का दांव लगवा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से समूह बनाकर फोन में पैसे की डीलिंग कर सट्टा संचालित करना स्वीकार किया गया। जिन लोगों के द्वारा सट्टा खेला जा रहा था पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।
आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मामले में अपराध क्रमांक 224/2026 धारा 6,7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उतई महेश धु्रव आरक्षक राजीव दुबे, धु्रव नारायण चंद्राकर, सिदार और एसीसीयू की भूमिका रही।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. अविनाश मिश्रा
2. लोकेश सोनबोई
