Home » Blog » मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: हूती विद्रोहियों का इजरायल पर मिसाइल हमला

मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: हूती विद्रोहियों का इजरायल पर मिसाइल हमला

यमन से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलें, लाल सागर और वैश्विक व्यापार मार्ग पर बढ़ा खतरा

by cgprimenews.com
0 comments
यमन से इजरायल की ओर दागी गई मिसाइल का प्रतीकात्मक दृश्य

सना। यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है। यह हमला ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी टकराव के बीच हुआ है। हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उनके लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते।

इजरायल ने मिसाइल को किया इंटरसेप्ट

इजरायली सेना के अनुसार यमन से दागी गई मिसाइल को समय रहते पहचान कर हवा में ही नष्ट कर दिया गया। हालांकि इस हमले ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है।

लाल सागर मार्ग पर बढ़ा खतरा

हूती हमलों के बाद बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य और लाल सागर से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर खतरा मंडराने लगा है। यह मार्ग वैश्विक व्यापार के लिए बेहद अहम है, जो स्वेज नहर के जरिए यूरोप और एशिया को जोड़ता है।

ऊर्जा आपूर्ति पर असर की आशंका

इससे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के चलते ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो चुकी है। अब लाल सागर मार्ग पर खतरा बढ़ने से वैश्विक तेल सप्लाई और व्यापार पर असर पड़ सकता है। इसका प्रभाव भारत सहित कई देशों की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ने की आशंका है।

You may also like