Saturday, May 23, 2026
Home » Blog » नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री गिरफ्तार, बालेन शाह के PM बनते ही एक्शन

नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री गिरफ्तार, बालेन शाह के PM बनते ही एक्शन

गिरफ्तारी से पहले PM की अध्यक्षता में बैठक

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली. GenZ protest in nepal 2025 भारत के पड़ोसी देश नेपाल में वहां के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। बालेन शाह के नए प्रधानमंत्री बनते ही नेपाल की सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी पिछले साल हुए जेन-जी प्रदर्शन मामले में हुई है।

जेन जी प्रदर्शन में 77 लोगों की हुई थी मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच के आधार पर की गई है। एक जांच आयोग ने सुझाव दिया था कि इन नेताओं पर लापरवाही का केस चलाया जाए। इस मामले में 10 साल तक की सजा हो सकती है। रिपोर्ट में कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही गई है। पिछले साल हुए इन प्रदर्शनों में 77 लोगों की मौत हो गई थी और अरबों की संपत्ति का नुकसान हुआ था।

शुक्रवार को बालेन शाह ने लिया था शपथ

यह कार्रवाई उस समय हुई, जब शुक्रवार ही बालेन शाह ने नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है। पुलिस के अनुसार, ओली को शनिवार सुबह भक्तपुर के गुंडु स्थित उनके घर से पकड़ा गया। वहीं, रमेश लेखक को सुबह करीब 5 बजे सूर्यविनायक से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी से पहले PM की अध्यक्षता में बैठक

इस मामले की जांच एक आयोग ने की थी, जिसकी अगुआई पूर्व जज गौरी बहादुर कार्की ने की। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रदर्शन के दौरान हालात को संभालने में गंभीर लापरवाही हुई। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने पहले से मिली चेतावनी (इंटेलिजेंस) के बावजूद सही कदम नहीं उठाए, जिससे हालात बिगड़ गए और कई लोगों की जान चली गई। गिरफ्तारी से पहले प्रधानमंत्री बालेन शाह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस रिपोर्ट को लागू करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद ही पुलिस ने यह बड़ा कदम उठाया। गिरफ्तारी के दौरान काठमांडू घाटी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और पुलिस की कई टीमों को तैनात किया गया।

नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ GenZ प्रदर्शन

नेपाल में 8 सितंबर को सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ GenZ का प्रदर्शन शुरू हुआ, जो हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी ‘ऑफिस सिंह’ दरबार को आग के हवाले कर दिया था। यहां PM ऑफिस भी था। हालात बिगड़ने पर काठमांडू समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगाया गया, संसद ठप हो गई और प्रधानमंत्री ओली को इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफे के बाद ओली को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। वहीं, गुस्साए Gen- Z ने पूर्व पीएम समेत कई मंत्रियों को पीटा।

 

 

You may also like