Friday, May 15, 2026
Home » Blog » ऑपरेशन शंखनाद: 6 मवेशी मुक्त, तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन शंखनाद: 6 मवेशी मुक्त, तस्कर गिरफ्तार

लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, उड़ीसा ले जाते पकड़ा आरोपी

by cgprimenews.com
0 comments
लैलूंगा में मवेशी तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ |“ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 06 नग कृषक मवेशियों को मुक्त कराया है। इस मामले में आरोपी समारू यादव को अटल चौक लैलूंगा में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

मवेशियों के साथ क्रूरता

पुलिस के अनुसार आरोपी 04 बैल और 02 बछड़ों को बिना चारा-पानी के मारपीट करते हुए उड़ीसा ले जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लिया।

मुख्य आरोपी फरार

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह तस्करी कुसु यादव के कहने पर कर रहा था। पुलिस ने कुसु यादव के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कानूनी कार्रवाई

मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी के कब्जे से 06 मवेशी (कीमत लगभग ₹53,000) और एक लकड़ी का डंडा जब्त किया गया।

गौशाला को सौंपे गए मवेशी

जब्त मवेशियों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था कर उन्हें गौशाला के सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि मवेशी तस्करी और पशु क्रूरता के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

You may also like